लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोरोना वायरस के 103 नए मामले

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:54 IST

Open in App

कोहिमा, 23 जून नगालैंड में बुधवार को कोरोना वायरस के 103 नए मरीजों की पुष्टि हुई और बीमारी के कारण एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। महामारी की दूसरी लहर के दौरान पहली बार है कि एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अबतक 477 लोगों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में लगातार 18वें दिन नए मामलों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या अधिक है। दिन में 277 लोगों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 103 और लोगों में संक्रमण पाया गया है जिसके बाद कुल मामले 24,541 हो गए हैं।

एकीकृत बीमारी निगरानी परियोजना के लिए राज्य के नोडल अधिकारी डॉ एन किकोन ने दैनिक कोविड-19 बुलेटिन में बताया कि राज्य में अबतक 21,790 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1578 रह गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋतु थुर ने बताया कि मंगलवार तक टीके की 4,27,767 खुराकें, 3,71,978 लोगों की दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos