लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की जेलों में बढ़ता जा रहा कोविड-19 का कहर, अब तक 1 हजार कैदी और 292 जेलकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: August 14, 2020 06:04 IST

महाराष्ट्र की जेलों में अब तक 1000 कैदी और 292 जेलकर्मी कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की जेलों में 1000 कैदी और 292 जेल कर्मचारी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं।राज्य में अब तक 6 कैदियों की कोरोना वायरस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 5.60 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि अब इसका कहर राज्य के जेलों में भी बढ़ने लगा है और अब तक करीब 1300 कैदी और जेलकर्मी कोविड-19 के शिकार हो चुके हैं।

राज्य कारागार विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र भर की जेलों में एक हजार कैदियों और 292 जेल कर्मचारियों में कोविड-19 का पॉजिटिव संक्रमण पाया गया है। राज्य में अब तक 6 कैदियों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।"

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1.49 लाख एक्टिव केस मौजूद

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार 813 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 60 हजार 126 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि कोविड-19 से 413 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हजार 063 हो गई।

विभाग की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार महाराष्ट्र में गुरुवार को 9 हजार 115 मरीज ठीक हो गए। वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के 1 लाख 49 हजार 798 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। विभाग ने कहा कि अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3 लाक 90 हजार 948 मरीज ठीक हो चुके हैं और 29 लाख 76 हजार 90 लोगों की जांच की जा चुकी है।

मुंबई में कोरोना केसों की संख्या 1.27 लाख के पार

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया, "मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1200 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 27 हजार 571 हो गई। वहीं गुरुवार को 48 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 6 हजार 988 पहुंच गया।"

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम