लाइव न्यूज़ :

बीटिंग द रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ समापन, आकाश में जगमगाए 1000 स्वदेशी ड्रोन्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2022 19:23 IST

इस बार बीटिंग द रीट्रीट समारोह में 1000 मेड इन इंडिया ड्रोन्स ने आकाश में जगमगाते हुए दिखाई दिए। इसके साथ लेजर प्रोजेक्शन के माध्यम से भारतीय स्वंतत्रता संग्राम की यात्रा को बताया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देलेजर प्रोजेक्शन के माध्यम से बताई गई भारत की आजादी की गाथाआकाश में जगमगाते दिखे स्वदेशी निर्मित एक हजार ड्रोन्स

नई दिल्ली: विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया। शनिवार (29 जनवरी) को हुए बीटिंग द रीट्रीट सरेमनी में सेनाओं के बैंड्स की धुनों ने देखने वालों के रोम रोम में देशभक्ति का भाव भर दिया। इस बार का यह समारोह भी अपने आप में ऐतिहासिक रहा।

इस बार बीटिंग द रीट्रीट समारोह में 1000 मेड इन इंडिया ड्रोन्स ने आकाश में जगमगाते हुए दिखाई दिए। इसके साथ लेजर प्रोजेक्शन के माध्यम से भारतीय स्वंतत्रता संग्राम की यात्रा को बताया गया। इन सभी ड्रोन को सॉफ्टवेयर जैसे फ्लाइट कंट्रोलर, जीपीएस, मोटर नियंत्रक, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) एल्गोरिदम जैसी तकनीकि चीजों से लैस किया गया है। 

वहीं इस बार बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान लेजर प्रोजेक्शन के माध्यम से दिल्ली के विजय चौक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद की यात्रा को बताया गया। 

बीटिंग द रीट्रीट रिपब्लिक डे सेलीब्रेशन का हिस्सा होता है। दरअसल गणतंत्र द‍िवस का सेलीब्रेशन एक द‍िन का नहीं, बल्‍क‍ि चार द‍िनों का होता है। गणतंत्र द‍िवस के आख‍िरी द‍िन बीट‍िंग द र‍िट्रीट का आयोजन क‍िया जाता है। इसके साथ ही आध‍िकार‍िक रूप से गणतंत्र दिवस के आयोजनों का आधिकारिक रूप से समापन होता है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम को बीटिंग द रिट्रीट का आयोजन किया जाता है।

बीटिंग रिट्रीट ब्रिटेन की बहुत पुरानी परंपरा है, इसका असली नाम ‘वॉच सेटिंग’ है और यह सूर्य डूबने के समय मनाया जाता है, भारत में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत सन 1950 से हुई।

टॅग्स :बैटिंग रिट्रीट समारोहगणतंत्र दिवसमेड इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम