लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 100 वर्षीय महिला ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च दिल्ली में रहने वाली 100 साल की महिला कमला दास ने कोविड-19 की पहली खुराक ली है। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी।

सिंध में पैदा हुईं दास पिछले साल सितंबर में 100 साल की हुई थीं जब कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर थी।

दिवंगत मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) चंद एन दास की पत्नी कमला दास ने बृहस्पतिवार को टीका लगवाया और कहा कि उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हुआ।

दास की छोटी बेटी ज्योतिका सिकंद ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मेरी मां महामारी के दौरान 100 साल की हुईं और हमने 2-4 सितंबर से ही मेहमानों को बुलाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया था, जो तीन दिन तक चला क्योंकि उस समय भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी। मेरे भाई-बहनों को डर था कि वह कोविड-19 की चपेट में आ सकती हैं, लेकिन हमने सोचा कि उनकी सेहत अच्छी है और हर कोई अपने जीवन का 100वां जन्मदिन नहीं देख पाता। लिहाजा, हमने उनके इस जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया।''

तीन सितंबर 1920 को जन्मी दास ने यहां बी एल कपूर अस्पताल में टीका लगवाया। इससे एक दिन पहले, 1920 में जन्में बृज किशोर गुप्ता ने भी यहीं पर कोविशील्ड टीके की पहली खुराक ली थी। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सिकंद ने कहा, ''उन्होंने मुझसे कहा कि टीका लगवाने पर मुझे किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हुआ। उन्हें यह भी नहीं पता चला कि उनके किस हाथ पर टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'