लाइव न्यूज़ :

हत्या के 10 साल बाद खुली गुत्थी, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 13:19 IST

Open in App

रायपुर, 27 जून छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दस साल पुराने हत्या के एक मामले को सुलझा लिया है और इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी ने बातों ही बातों में अपने एक दोस्त को बताया कि उसने 2011 में रायपुर में एक व्यक्ति की हत्या की थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान संतोष यादव उर्फ घनश्याम (30) और उसके साथी लोकेश यादव (32) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि जिले के फरहादा गांव में जनवरी 2011 में रायपुर के कोसरंगी गांव निवासी लेखराम सेन (40) की हत्या कर दी गई थी। संतोष यादव ने फरहादा गांव में एक ‘ढाबे’ पर अपने दोस्त को बातों ही बातों में बताया कि उसने 2011 में सेन की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को इसकी भनक लग गयी और उन्होंने कुछ दिनों पहले उससे पूछताछ की थी ।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश यादव की मदद से जनवरी 2011 में सेन की गला घोटकर हत्या कर दी थी और शव को फरहादा गांव के धान के एक खेत में फेंक दिया था।

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को दिए अपने बयान में संतोष ने बताया कि 2011 में वह अपने मामा के घर गया था और उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गयी थी। गांव में देर रात धान के खेत में अपनी प्रेमिका से मुलाकात करते वक्त वहां से गुजर रहे सेन ने दोनों को देख लिया और उन्हें उनके रिश्ते के बारे में गांववालों को बताने की धमकी दी। बाद में संतोष ने लोकेश की मदद से सेन की उसकी बेल्ट से कथित तौर पर गला घोटकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस