लाइव न्यूज़ :

नवजात शिशु 'बेचने' के आरोप में पूर्व उप-महापौर की पुत्रवधू सहित 10 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:34 IST

Open in App

हावड़ा (पश्चिम बंगाल), 20 नवंबर हावड़ा की पूर्व उप-महापौर मिनाती अधिकारी की पुत्रवधू और राज्य सरकार के एक अधिकारी सहित 10 लोगों को पश्चिम बंगाल के सल्किया में बच्चों को गोद लेने के केंद्र (अडॉप्शन सेंटर) से नवजात शिशुओं को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए हावड़ा शहर के पुलिस आयुक्त सी सुधाकर की अगुवाई में शुक्रवार देर रात 'क्रैडल बेबी सेंटर' पर छापा मारा गया और पिछले पांच साल से बच्चों को गोद लेने का केंद्र चला रही महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पश्चिम बंगाल सिविल सेवा के एक अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बच्चों को उस केंद्र से बाहर निकाला।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें इस गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें केंद्र चलाने की आड़ में बच्चों को बेचने तथा शिशुओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें भी थीं।’’

उन्होंने कहा, "मामले की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया गया था। उन्हें कई गड़बड़ियां मिलीं और उसके बाद हमने गिरफ्तारी की तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो)कानून के तहत एक मामला दर्ज किया।" अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या गैर-सरकारी संगठन का अंतर-राज्यीय बाल-तस्करी गिरोह से भी कोई संबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है