लाइव न्यूज़ :

जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल होंगे बिहार राजद प्रमुख?, विधानसभा चुनाव से पहले लालू और तेजस्वी यादव करेंगे 'खेला'

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2025 17:40 IST

बताया जा रहा है कि लालू यादव का आशीर्वाद और तेजस्वी का साथ मंगनी लाल मंडल को मिल चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार, 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन होना है।औपचारिकता पूरी होने के बाद नाम की घोषणा होगी। अगले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजद ने जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंप सकती है। सूत्रों के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने अब नए समीकरणों के हिसाब से नए अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल की नाम को तय किया है। इससे विधानसभा चुनाव को भी साधने की कोशिश की जाएगी। राजद सूत्रों के अनुसार अगले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल के नाम की औपचारिक घोषणा भर बाक़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन होना है।

उसके बाद चुनावी प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद नाम की घोषणा होगी। इसमें एक मात्र नाम के तौर पर मंगनी लाल मंडल रहेंगे और उन्हें अगले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि लालू यादव का आशीर्वाद और तेजस्वी का साथ मंगनी लाल मंडल को मिल चुका है।

पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल बिहार के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वे लालू यादव के साथ सियासत करने के साथ ही कुछ समय तक जदयू में रहे थे। जनवरी 2024 में मंगनी लाल मंडल जदयू छोड़कर फिर से राजद में आ गए थे। तब तेजस्वी यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया था।

मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं। राजद में आने पर मंडल ने कहा था कि लालू यादव हमारे नेता हैं। हमारे पुराने सहयोगी हैं। लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की। मैं पांच साल जदयू में था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया।

जदयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। वे लोकसभा में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। 2004 से 2009 तक, वे राज्य सभा के सदस्य भी थे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

कारोबारबिहार कैबिनेट बैठक में 7 निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी, उद्योग-धंधा, रोजगार सृजन और नौकरी पर फोकस

कारोबारबिहार कैबिनेट बैठक में 7 निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी, उद्योग-धंधा, रोजगार सृजन और नौकरी पर फोकस

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर

भारतबिहार मंत्रिपरिषद से नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम