लाइव न्यूज़ :

यूके में एक परिवार के बगीचे में लैंड हुआ टॉम क्रूज का हेलीकॉप्टर, परिवार को कराई सवारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 17:03 IST

जिस शख्स के गार्डेन में टॉम को उतरा था, पहले उससे अनुमति ली गई। उसे बताया गया कि एक वीआईपी को उतरना है। हालांकि परिवार को यह नहीं पता था कि हेलिकॉप्टर में बैठा शख्स कोई और नहीं बल्कि टॉम क्रूज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिस शख्स के गार्डेन में टॉम को उतरा था उसे पहले उससे अनुमति ली गईपरिवार को बताया गया कि एक वीआईपी को उतरना हैपरिवार को यह नहीं पता था कि हेलिकॉप्टर में बैठा वीआईपी कोई और नहीं टॉम क्रूज हैं

सोमवार वारविकशायर के एक परिवार के साथ ऐसा कुछ हुआ कि जिंदगीभर वह भूल नहीं सकता। दरअसल उस परिवार के गार्डेन में ब्रिटेन के स्टार टॉम क्रूज ने अपना ना सिर्फ हेलिकॉप्टर को लैंड किया बल्कि परिवार के बच्चों को उन्होंने हेलिकॉप्टर की सवारी भी कराई। मजे कि बात है कि उस परिवार को नहीं पता था कि उनके बागीचे में टॉम क्रूज का हेलिकॉप्टर उतरने वाला है। 

दरअसल हॉलीवुड स्टार ब्रिटेन में अपनी आगमी फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल 7' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान वह अपने हेलिकॉप्टर को एलिसन वेब के वारविकशायर गार्डन में उतार दिया। टॉम को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि कोवेंट्री एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद है। 

जिस शख्स के गार्डेन में टॉम को उतरा था, पहले उससे अनुमति ली गई। उसे बताया गया कि एक वीआईपी को उतरना है। हालांकि परिवार को यह नहीं पता था कि हेलिकॉप्टर में बैठा शख्स कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार टॉम क्रूज हैं। टॉम ने परिवार के सदस्यों के साथ पोज़ देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें अपने हेलीकॉप्टर में मुफ्त में सवारी भी कराई।

गौरतलब है कि जून में क्रूज़ को कथित तौर पर “मिशन: इम्पॉसिबल” कलाकारों और चालक दल के सदस्यों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।इसके बाद वे सभी क्वारंटीन हो गए थे। टॉम वर्तमान में बर्मिंघम के ग्रैंड सेंट्रल में सह-कलाकार हेले एटवेल के साथ फिल्मांकन में व्यस्त हैं। 'मिशन इम्पॉसिबल 7' 27 मई, 2022 को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :टॉम क्रूज़हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन