लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक और रैपर की हुई हत्या, 'इंडियन रेड बॉय' को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार में मारी गई गोली

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 11:55 IST

हॉथोर्न पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अफवाह ये भी है कि इंडियन रेड बॉय की हत्या दिवंगत रैपर निप्सी हसल का कथित रूप से अनादर करने के लिए की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देरैपर के इंटरनेट स्टार के इंस्टाग्राम पर 31,000 फॉलोअर्स थेइंस्टाग्रा्म लाइव के दौरान गोली मारी गईमौके पर ही इंडियन रेड बॉय की मौत हो गई

लॉस एंजिल्स के हॉथोर्न में रैपर इंडियन रेड बॉय की गुरुवार गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में लौंड्रे सिलवेस्टर (Londre Sylvester) नामक 31 वर्षीय अमेरिकी रैपर की शिकागो की जेल से रिहाई के बाद अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून डाला था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 21 वर्षीय रैपर जीरेल डिजोन  इंडियन रेड बॉय के नाम से मशहूर था। रैपर को तब गोली मारी गई जब वे अपनी कार में बैठकर इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी टीआई गोएट्ज़ के मुताबिक'ऐसा लगता है कि यह एक वॉक-अप शूटिंग थी और उन्हें निशाना बनाया गया था। जांच शुरू कर दी गई है। इस भयावह घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो  में इंडियन रेड बॉय को कपोन के साथ बातचीत करते हुए दिखा जा सकता है। इसी बीच उन दोनों की बातचीत बाधित हो जाती है। और फिर कई गोलियों की आवाज सुनाई देती है।परेशान करने वाले वीडियो में रैपर को खून से लथपथ और कपोन को मदद मांगते हुए देखा जा सकता है।

हॉथोर्न पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अफवाह ये भी है कि इंडियन रेड बॉय की हत्या दिवंगत रैपर निप्सी हसल का कथित रूप से अनादर करने के लिए की गई है। इस बीच, कई नेटिज़न्स  सोशल मीडिया पर इस नृशंस हत्या पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, रैपर के इंटरनेट स्टार के इंस्टाग्राम पर 31,000 फॉलोअर्स थे लेकिन उन्होंने केवल दो बार पोस्ट किया था। हाल ही में 3 जुलाई को रैपर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन