लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आंद्रिया बोचेली भी हुए थे कोरोना वायरस से संक्रमित, हुए स्वस्थ

By भाषा | Updated: May 27, 2020 13:18 IST

गायक 12 साल की उम्र में ही अपनी आंखें गंवा चुके हैं। वेरायटी के अनुसार उनकी इस प्रस्तुति को 24 घंटे में 2.8 करोड़ लोगों ने देखा और अब तक उसे चार करोड़ से ज्यादा बार बार देखा जा चुका है। 

Open in App
ठळक मुद्देइटली के मशहूर गायक और गीतकार आंद्रिया बोचेली ने कहा है कि वह मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे मिलान के गिरजाघर में ईस्टर के मौके पर ऐतिहासिक प्रस्तुति देने से पहले वह 'पूरी तरह से स्वस्थ' हो गए थे

इटली के मशहूर गायक और गीतकार आंद्रिया बोचेली ने कहा है कि वह मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे लेकिन मिलान के गिरजाघर में ईस्टर के मौके पर ऐतिहासिक प्रस्तुति देने से पहले वह 'पूरी तरह से स्वस्थ' हो गए थे। उनकी इस प्रस्तुति को दर्शकों ने इंटरनेट के माध्यम से देखा था। विख्यात ओपेरा गायक ने मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह संक्रमित थे।

61 ‍वर्षीय गायक ने कहा कि उन्होंने संक्रमित होने की खबर को पहले सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि वह अपने परिवार की निजता की रक्षा करना चाहते थे और यह भी नहीं चाहते थे कि उनके प्रशंसक 'बेवजह परेशान' हों। उन्होंने कहा कि दुनियाभर को प्रभावित करने वाली इस महामारी ने उन्हें और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी प्रभावित किया। गायक ने अपने बयान में कहा, '' हम काफी किस्मत वाले थे कि हम मार्च के अंत तक तेजी से स्वस्थ हो गए।''

महामारी की वजह से इटली में पसरी उदासी और अनिश्चितता के बीच गायक ने 25 मिनट तक खाली शहर के बीच खाली गिरजाघर से प्रस्तुति दी जिसने ईस्टर के मौके पर उम्मीद को दर्शाया। गायक 12 साल की उम्र में ही अपनी आंखें गंवा चुके हैं। वेरायटी के अनुसार उनकी इस प्रस्तुति को 24 घंटे में 2.8 करोड़ लोगों ने देखा और अब तक उसे चार करोड़ से ज्यादा बार बार देखा जा चुका है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन