लाइव न्यूज़ :

जेम्स बॉन्ड की एक्ट्रेस ऑनर ब्लैकमैन का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड

By भाषा | Updated: April 7, 2020 20:19 IST

जेम्स बॉन्ड में अपने किरदार के अलावा उन्हें 60 के दशक के मशहूर जासूसी टीवी शो ‘द एवेंजर्स’ में निभाई गई कैथी गाले के किरदार के लिए भी काफी सराहना मिली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले स्टार वॉर्स एक्टर एंड्रू जैक का भी निधन हो गया था। परिवार ने एक बयान में कहा, ‘‘काफी दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि 94 साल की ऑनर ब्लैकमैन का निधन हो गया है।’’

जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की शुरुआती फिल्मों की चर्चित अदाकारा ऑनर ब्लैकमैन का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने एक बयान में कहा, ‘‘काफी दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि 94 साल की ऑनर ब्लैकमैन का निधन हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ससेक्स के लुईस स्थित घर में अपने परिवार के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। एक अच्छी मां होने के साथ ही वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं।’’ अभिनेत्री 1964 में आई जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की फिल्म ‘गोल्डफिंगर’ से प्रसिद्धि की बुलंदियों पर पहुंचीं। इस फिल्म में अभिनेता सॉन कॉनरी जेम्स बॉन्ड की भूमिका में थे। जेम्स बॉन्ड में अपने किरदार के अलावा उन्हें 60 के दशक के मशहूर जासूसी टीवी शो ‘द एवेंजर्स’ में निभाई गई कैथी गाले के किरदार के लिए भी काफी सराहना मिली थी। 

इससे पहले स्टार वॉर्स एक्टर एंड्रू जैक का भी निधन हो गया था। हॉलीवुड एक्टर का निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ। 76 साल के एक्टर कोरोना की चपेट में आए और फिर उनकी मौत हो गई। एंड्रू, थेम्स के बहुत ही पुराने हाउसबोट में रहते थे। पत्नी पर निर्भर और उनसे बेहद प्यार करने वाले इंसान थे। एंड्रू एक डायलेक्ट कोच भी थे। एक्टर एक डायलेक्ट कोच भी थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन