लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जंग हारे जॉन प्राइन का निधन, 73 साल में कहा अलविदा

By भाषा | Updated: April 8, 2020 12:44 IST

अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर जॉन प्राइन का निधन हो गया। जॉन की उम्र 73 साल थी। वो कोरोना से संक्रमित थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के मशहूर लोक गायक जॉन प्राइन का निधन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आई दिक्कतों की वजह से हो गया।प्राइन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकरी 17 मार्च को सामने आई थी और उनका निधन मंगलवार को हो गया।

अमेरिका के मशहूर लोक गायक जॉन प्राइन का निधन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आई दिक्कतों की वजह से हो गया। वह 73 साल के थे। प्राइन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकरी 17 मार्च को सामने आई थी और उनका निधन मंगलवार को हो गया। उनके प्रचार का जिम्मा संभालने वाले व्यक्ति ने वेराइटी को यह जानकारी दी।

उनकी पत्नी और प्रबंधक फियोना ने तीन अप्रैल को एक ट्वीट करके बताया था कि प्राइन की हालत काफी गंभीर है। करीब 50 साल के करियर में प्राइन ने कई दिल को छू लेने वाले और ‘ एंजल फ्रॉम मोंटगोमरी’ , ‘स्वीट रिवेंज’, ‘इनस्पाइट ऑफ आवरसेल्व्स’ जैसे अविस्मरणीय गीत गाए। गायक बॉब डिलन, जॉनी कैश, ब्रूस स्प्रिंग्स्टीन, बिटे मिडलर और उनके समानांतर कई गायक उनकी तारीफ कर चुके हैं।

उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1946 को इलिनोइस में हुआ था और वह 70 के दशक में लोकप्रिय हुए थे। उनके 1971 के युद्ध विरोधी गाने ‘ योर फ्लैग डेकल वोन्ट गेट यू इनटू हेवन एनिमोर’ को आज भी समय-समय पर याद किया जाता है। उनके निधन की खबर के बाद संगीत की दुनिया में शोक की लहर है और कई जाने-माने गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन