लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचने के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने ब्रा से बनाया मास्क, वीडियो शेयर कर फैंस को बताया तरीका

By अमित कुमार | Updated: April 9, 2020 15:50 IST

चेल्सी हैंडलर के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को उनका यह तरीका पसंद आया तो कुछ ने इस पर आपत्ति भी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देचेल्सी ने अपने इसंटाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को ब्रा से मास्क कैसे बनाया जा सकता है, इस बात की जानकारी शेयर की है।इस वायरस से बचने के लिए हर कोई अब अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है।

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। 200 से अधिक देश इस महामारी से लड़ने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। पूरे वर्ल्ड में 1,519,442 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 88,543 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस वायरस से बचने के लिए हर कोई अब अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉमेडियन चेल्सी हैंडलर ने इस महामारी से बचने के लिए एक अलग ही तरह का मास्क तैयार किया है। 

दरअसल, चेल्सी हैंडलर ने अपनी ब्रा को मास्क का रूप दे दिया है। फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी ने अपने इसंटाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को ब्रा से मास्क कैसे बनाया जा सकता है, इस बात की जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो के जरिए इससे कर के भी दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'शॉर्ट सप्लाई के बीच बना मास्क, हमें अब मामला अपने हाथों में लेना होगा। पुरुषों को भी।'

भारत में कोरोना वायरस का हाल

कोरोना वायरस के कारण भारत में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन