लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार दो महीने के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: June 16, 2020 18:14 IST

अकादमी ने पात्रता नियमों में भी बदलाव किया है, ताकि सिनेमाघरों में जिन फिल्मों को रिलीज होने से रोक दिया गया है या जिन्हें केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, उनपर भी विचार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश अकादमी ने कहा कि पुरस्कार समारोह पहले से निर्धारित 14 फरवरी के बजाय अब 11 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए ब्रिटेन में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर 20 मार्च से ही बंद हैं।

अगले साल आयोजित होने वाले ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह कदम हॉलीवुड की फिल्म अकादमी द्वारा कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 के ऑस्कर पुरस्कार समारोह को फरवरी से आगे बढ़ाकर अप्रैल में करने के निर्णय के बाद उठाया गया है। 

ब्रिटिश अकादमी ने कहा कि पुरस्कार समारोह पहले से निर्धारित 14 फरवरी के बजाय अब 11 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। अकादमी ने पात्रता नियमों में भी बदलाव किया है, ताकि सिनेमाघरों में जिन फिल्मों को रिलीज होने से रोक दिया गया है या जिन्हें केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, उनपर भी विचार किया जाएगा। फिल्म समिति के अध्यक्ष मार्क सैमुएलसन ने कहा कि नयी तारीख सभी फिल्मों के रिलीज होने और उसपर ठीक से विचार करने का सबसे अच्छा मौका देगी। 

कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए ब्रिटेन में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर 20 मार्च से ही बंद हैं। सोमवार को, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी टेलीविजन नेटवर्क ने घोषणा की कि अब फिल्म उद्योग पर महामारी के प्रभाव के कारण 93 वें अकादमी पुरस्कार पहले से निर्धारित तारीख के आठ सप्ताह बाद 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित किया जाएगा। यह ऑस्कर के इतिहास में चौथा स्थगन है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन