लाइव न्यूज़ :

Bradley Cooper और Irina Shayk हो रहे हैं अलग, चार सालों से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2019 11:01 IST

ब्रैडली और इरिना ने आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही है। मगर वो दोनों ही यह पता लगा रहे हैं कि उनकी बेटी के लिए सबसे अच्छा क्या है।

Open in App

हॉलीवुड स्टार ब्रैडली कूपर और सिजलिंग एक्ट्रेस इरीना शेक के अफेयर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में थे। दोनों ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उन दोनों की ही एक बेटी भी है जिसका नाम ली है। वहीं अब खबर है कि दोनों ही अब अपने इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। 

EOnline की रिपोर्ट की मानें तो ब्रैडली और इरिना ने आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही है। मगर वो दोनों ही यह पता लगा रहे हैं कि उनकी बेटी के लिए सबसे अच्छा क्या है। ब्रैडली ने अपने दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक बच्चा होने से उसना जीवन पूरी तरह से बदल गया था। एक्टर ने एनपीआर की दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि एक बच्चा होने के बाद और मेरी खुद की फैमिली होने के बाद कुछ चमत्कार सा हो गया है जो मैंने हमेशा सपनों में देखा है। इसने मुझे और भी ओपन कर दिया है।'

ब्रैडली कूपर और इरीना के बीच खटपर की खबरें तब आईं जब ए स्टार बॉर्न के साथ ब्रैडली ने अपने निर्देशन की शुरुआत की। फैंस लेडी गागा के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री के बारे में बात करने लगे। जिन्होंने एक्टर के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। दोनों ने हाल ही में एक अवार्ड शो में भी परफॉर्म किया था। सोशल मीडिया पर ये अफवाह चलने लगी की दोनों के बीच अफेयर जरूर है। 

ब्रैडली और इरीना ने इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। लेडी गागा ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि उनका एक्टर के साथ ऐसा कोई भी अफेयर नहीं चल रहा है। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन