लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर सिंगर अडेल का फूटा गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: June 2, 2020 18:36 IST

अमेरिका में पुलिस बर्बरता के चलते 46 साल के अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई। जिसके बाद से वहां लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद एक सप्ताह से अमेरिका में आक्रोश और विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं। संगीत जगत और हॉलीवुड के अनेक सितारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में गायिका ने फ्लॉयड का चित्र साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रिटिश गायिका अडेले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर अमेरिका में पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुद्दे पर जारी विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता जताई। रेस्तरां में काम करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के 46 वर्षीय फ्लॉयड की मिनियापोलिस में उस वक्त मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस कर्मी ने उसे जमीन पर गिरा कर उसकी गर्दन को घुटने से दबा दिया था।

इस घटना के बाद एक सप्ताह से अमेरिका में आक्रोश और विरोध के स्वर मुखर हो उठे हैं। संगीत जगत और हॉलीवुड के अनेक सितारों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। सोमवार को अपनी पोस्ट में गायिका ने फ्लॉयड का चित्र साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अडेले ने लिखा, “जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से दुनिया सदमे में है। समूचे विश्व में एक साथ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उचित कारण के लिए आक्रोश व्यक्त करें और उसी पर ध्यान केंद्रित करें। सुनते रहें, पूछते रहें और सीखते रहें। 

यह जरूरी है कि इस समय हम निराश या न हों और बहकावे में न आएं। यह व्यवस्थित नस्लभेद के बारे में है यह पुलिस हिंसा के बारे में है और यह असमानता के बारे में है।” अडेले ने कहा कि नस्लभेद एक समस्या है और पूरी दुनिया पर हावी है। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन