लाइव न्यूज़ :

अमेरिकन सिंगर मैडोना क्यों पीती हैं अपना यूरिन? वीडियो शेयर करके दी ये जानकारी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 19, 2019 18:31 IST

इस वीडियो को अब तक 1.24 लाख लोग लाइक कर चुके हैं साथ ही इस पर अब तक 11 लाख व्यूज आ चुके हैं। मैडोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 18 नवंबर को शेयर किया था।

Open in App

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैडोना (Madonna) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मैडोना पहले आइस बाथ लेती हैं फिर अपना ही पेशाब (यूरिन) पीती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 1.24 लाख लोग लाइक कर चुके हैं साथ ही इस पर अब तक 11 लाख व्यूज आ चुके हैं।

मैडोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 18 नवंबर को शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए मैडोना ने लिखा- 'आइस ट्रे-न्यू ड्रिप- सुबह 3बजे आइस बाथ... तो क्या हम एक आइस बाथ चैलेंज की शुरुआत करें? 41 डिग्री... चोट का सबसे अच्छा इलाज'

वीडियो में आइस बाथ टब से निकलने के बाद पहले वह अपने मोजे निकालती हैं और इसके बाद एक सफेद कप में एक पीले रंग का द्रव्य पदार्थ को पीते नजर आती हैं, जो उनकी इस ट्रीटमेंट का एक हिस्सा है। मैडोना का कहना है कि, "बर्फीले पानी से निकलने के बाद यूरिन पीना वाकई बेहद अच्छा है।" सोशल मीडिया पर सिंगर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब मैडोना ने एक मेडिकल ट्रीटमेंट के तौर पर यूरिन का इस्तेमाल किया है। इससे पहले भी पैरों में घाव से ठीक करने के लिए यूरिन का इस्तेमाल कर चुकी हैं। बता दें कि मडौना अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस हैं। उनकी उम्र 61 साल है। वे इस उम्र में भी खुद को अच्छे से मेंटेन करके रखती हैं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन