लाइव न्यूज़ :

दिल का दौरा पड़ने के बाद अमेरिकी रैपर डीएमएक्स की हालत अभी भी नाजुक, अस्पताल के बाहर फैंस कर रहे प्रार्थना

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 8, 2021 16:18 IST

मशहूर अमेरिकी रैपर डीएमएक्स की हालत नाजुक बताई जा रही है. बुधवार का उनका ब्रेन फंक्शन टेस्ट किया गया लेकिन फिलहाल उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर रैपर डीएमएक्स को फिलहाल लाइफ सपोर्ट पर रखा गया हैप्रशंसको ने रैपर के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है, अस्पताल के बाहर उनके फैंस की भीड़ हैडीएमएक्स को 2 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा था, कई अन्य हॉलीवुड स्टार भी कर रहे हैं उनके जल्द ठीक होने की कामना

न्यूयॉर्क: अस्पताल के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ अपने स्टार का नाम पुकार रही हो और ठीक होने की दुआ कर रही हो। ऐसा नजारा आपने किसी फिल्म में जरूर देखा होगा लेकिन कुछ ऐसा ही दृश्य  न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल के बाहर का है। यहां प्रशंसक अपने स्टार रैपर डीएमएक्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

लाइफ सपोर्ट पर है रैपर डीएमएक्स

रैपर डीएमएक्स का पूरा नाम अर्ल सीमन्स है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार 2 अप्रैल को डीएमएक्स को दिल का दौरा पड़ा था और उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएमएक्स के वकील मरे रिचमैन के अनुसार  रैपर की हालात अभी अस्थिर है, उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। 

इससे पहले बुधवार को उनका ब्रेन फंक्शन टेस्ट किया गया।  रिचमैन ने कहा कि फिलहाल हमें नहीं पता कि डीएमएक्स को दिल का दौरा क्यों आया। 

प्रशंसको ने की प्रार्थना सभा

रिचमैन ने कहा कि डीएमएक्स एक जबरदस्त व्यक्ति और मनोरंजन जगत के उम्दा कलाकार है।  हॉलीवुड कलाकार लेब्रोन जेम्स ने भी ट्वीट कर रैपर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

रिपोर्ट के अनुसार रविवार को रफ राइडर टू द रेस्क्यू फाउंडेशन द्वारा रैपर के गंभीर स्वास्थ्य से निजात पाने के लिए हॉस्पिटल के बाहर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था । इस सभा में उनके परिवारवाले और सैंकड़ो फैंस ने दोनों हाथों से एक्स की आकृति बनाकर उनके ठीक होने की दुआ मांगी । 

डीएमएक्स ने अपने करियर की शुरूआत 1998 में अपना पहला स्टूडियो एलबम रिलीज किया था । इस एलबम का नाम 'इट्स डार्क एंड हेल हॉट' था। इसके बाद उन्होंने कई सफल एलबम बनाए जैसे एंड दैन देयर वॉज एक्स, फैल्श ऑफ माई  फैल्श , ब्लड ऑफ माई ब्लड , ग्रेट डिप्रेशन आदि।

रैपर ने कुल सात एलबम बनाए और तीन बार उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया।  साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। इसमें रोमियो मस्ट डाई और क्रैडल 2 द ग्रैव जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उन्होंने साल 2006 में रियलिटी टीवी सीरिज " डीएमएक्स सोल ऑफ ए मैन " में भी अभिनय किया है। उनका लास्ट एलबम अनडिसप्यूटिड रिलीज हुआ था।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन