लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी पोर्न स्टार डहलिया स्काई की कार में मिली लाश, पुलिस का दावा- डिप्रेशन की वजह से खुद को मारी गोली

By अनिल शर्मा | Updated: July 17, 2021 14:34 IST

रिपोर्ट के मुताबिक डहलिया की उम्र 31 साल थी। 30 जून की रात करीब 8 बजे डहलिया को कैलिफोर्निया की सैन फर्नांडो घाटी में कार में मृत पाया गया था। उनके सिर में गोली लगने का निशान भी था। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर ही मामले में जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी पोर्न स्टार डहलिया स्काई कथित तौर पर अपनी ही कार में मृत पाई गई हैंडहलिया घर छोड़कर अपनी ही कार में रह रही थींडहलिया को स्टेज 4 मेटास्टेटिक स्तन कैंसर था और इस कारण वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं

अमेरिकी पोर्न स्टार डहलिया स्काई कथित तौर पर अपनी ही कार में मृत पाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि डहलिया टर्मिनल ब्रेस्ट कैंसर के कारण डिप्रेशन में थी जिसकी वजह से उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रिपोर्ट के मुताबिक डहलिया की उम्र 31 साल थी। 30 जून की रात करीब 8 बजे डहलिया को कैलिफोर्निया की सैन फर्नांडो घाटी में कार में मृत पाया गया था। उनके सिर में गोली लगने का निशान भी था। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर ही मामले में जांच कर रही है।

LAPD डिटेक्टिव डेव पेटेक ने एडल्ट वीडियो न्यूज को बताया कि स्काई की मौत में ऐसा कुछ नहीं दिखा जिससे गड़बड़ी की तरफ इशारा करता हो। वहीं लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्काई की मौत सिर में गोली लगने से हुई है जो कि आत्महत्या है। 

गौरतलब है कि डहलिया स्काई अगले महीने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली थीं। उन्हें स्टेज 4 मेटास्टेटिक स्तन कैंसर था और इस कारण वह डिप्रेशन से गुजर रही थीं। स्काई की मां के मुताबिक कैंसर से पीड़ित डहलिया ने घर छोड़ दिया था और अपनी कार में रह रही थी। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन