लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: एक्टर जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दान कर डाली इतनी रकम

By भाषा | Updated: April 9, 2020 16:15 IST

इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित एड्स पीड़ितों की मदद के लिए प्रख्यात संगीतकार एल्टन जॉन और पॉप गायिका मैडोना ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का एक आपात कोष बनाने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा 300,000 अमेरिकी डॉलर तीन धर्मार्थ संगठनों-लेबनान फूड बैंक, लोम्बार्दो इटली रीजन और नेशनल हेल्थ सिस्टम, ब्रिटेन को दी है। डेडलाइन की खबर के अनुसार दंपत्ति ने छह अलग-अलग कोषों और धर्मार्थ संगठनों को यह धनराशि दान में दी है।

हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी मानवाधिकार वकील अमाल क्लूनी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की राश दान में दी है। डेडलाइन की खबर के अनुसार दंपत्ति ने छह अलग-अलग कोषों और धर्मार्थ संगठनों को यह धनराशि दान में दी है। यह धनराशि मोशन पिक्चर्स एंड टेलिविजन होम (अभिनेता इसके बोर्ड सदस्य हैं) , एसएजी-एएफटीआरए और लॉस एंजिलिस मेयर कोष में 250,000-250,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता दी।

इसके अलावा 300,000 अमेरिकी डॉलर तीन धर्मार्थ संगठनों-लेबनान फूड बैंक, लोम्बार्दो इटली रीजन और नेशनल हेल्थ सिस्टम, ब्रिटेन को दी है। वहीं रियान रेनॉल्ड्स-ब्लैक लाइवली, एंजेलिना जॉली, काइली जैनर, शॉन मैंडिस, जे-जे और मिक मिल्स समेत कई हॉलीवुड हस्तियों ने आर्थिक मदद दी है। इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित एड्स पीड़ितों की मदद के लिए प्रख्यात संगीतकार एल्टन जॉन और पॉप गायिका मैडोना ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का एक आपात कोष बनाने की घोषणा की थी।

एल्टन (73) अपनी संस्था एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के जरिये दान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी संस्था 10 लाख डॉलर का कोविड-19 आपात कोष की स्थापना कर रही है, इससे यह सुनश्चित होगा कि अग्रिम मोर्चे पर डट कर इस महामारी का मुकाबला कर रहे हमारे साझेदार दुनियाभर में हाशिये पर मौजूद एड्स के मरीजों के कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभावी तरीके से इलाज करेंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन