जॉनी डेप की जीत के बाद बोले एम्बर हर्ड के वकील- 10 मिलियन डॉलर का जुर्माना नहीं भर पाएंगी एक्ट्रेस

By मनाली रस्तोगी | Published: June 3, 2022 10:31 AM2022-06-03T10:31:47+5:302022-06-03T10:33:06+5:30

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने दिसंबर 2018 के ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट में एम्बर हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था। वहीं, हर्ड ने मानहानि के मामले में डेप पर मुकदमा दायर किया था।

Amber Heard can’t afford to pay $10 million judgement to Johnny Depp says lawyer | जॉनी डेप की जीत के बाद बोले एम्बर हर्ड के वकील- 10 मिलियन डॉलर का जुर्माना नहीं भर पाएंगी एक्ट्रेस

जॉनी डेप की जीत के बाद बोले एम्बर हर्ड के वकील- 10 मिलियन डॉलर का जुर्माना नहीं भर पाएंगी एक्ट्रेस

Highlightsजॉनी डेप और एम्बर हर्ड ने कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2015 में शादी की थी।हर्ड द्वारा डेप पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाने के बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया।

वॉशिंगटन: एक जूरी ने बुधवार को हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में डेप के पक्ष में फैसला सुनाया। हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जूरी ने हर्ड का पक्ष भी लिया और कहा कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था। 

हालांकि, हर्ड को ज्यादा दोषी मानते हुए अदालत ने उन्हें 15 मिलियन डॉलर डेप को देने का आदेश दिया है। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड के वकील ने कहा कि वह लगभग अपने पूर्व पति जॉनी डेप को 10 मिलियन डॉलर के हर्जाने का भुगतान करने में असमर्थ हैं। डेप ने दिसंबर 2018 के ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 

उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था। वहीं, हर्ड ने मानहानि के मामले में डेप पर मुकदमा दायर किया था। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड ने कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2015 में शादी की थी। हर्ड द्वारा डेप पर शारीरिक हिंसा का आरोप लगाने के बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। 

Web Title: Amber Heard can’t afford to pay $10 million judgement to Johnny Depp says lawyer

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे