लाइव न्यूज़ :

सुशीला चानू को विश्वास, भारत हॉकी टीम करेगी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

By भाषा | Updated: October 22, 2019 06:58 IST

भारत का रियो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम चार मैचों में हारने और एक ड्रॉ खेलने के बाद पहले दौर में ही बाहर हो गयी थी। 

Open in App

मिडफील्डर सुशीला चानू को विश्वास है कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में सफल रहेगी क्योंकि पिछले तीन वर्षों में टीम ने काफी सुधार किया है। भारतीय टीम ने 36 साल बाद रियो ओलंपिक 2016 में जगह बनायी थी। अगले साल तोक्यो में होने वाले खेलों में जगह बनाने के लिये भारतीय टीम को एक और दो नवंबर को अमेरिका से भिड़ना है।

सुशीला ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अहसास कैसा होता है क्योंकि हम 36 साल बाद रियो में खेले थे। हालांकि हम जब वहां से वापस लौटे थे तो सभी का मानना था कि हमें अपने खेल में लगातार सुधार करने और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है जिससे हमें अगले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में मदद मिले। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले ओलंपिक के बाद हम काफी आगे बढ़ गये हैं और अब हम सभी तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। ’’

भारत का रियो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम चार मैचों में हारने और एक ड्रॉ खेलने के बाद पहले दौर में ही बाहर हो गयी थी। सुशीला ने कहा, ‘‘हमारी वर्तमान टीम में दस खिलाड़ी ऐसी हैं जो रियो में खेल चुकी हैं और हम सभी फिर से उस अहसास से गुजरना चाहती हैं। केवल यही नहीं इस बार हम देश के लिये पदक जीतना चाहते हैं।’’

विश्व में नौवें नंबर की भारतीय टीम विश्व में 13वें नंबर के अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले अभी कलिंगा हाकी स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। सुशीला ने कहा, ‘‘हमारे पास तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका है क्योंकि हम अमेरिका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलेंगे। हमें दर्शकों का समर्थन मिलेगा। अमेरिका भले ही मजबूत टीम है लेकिन हमें खुद पर और अपने खेल पर पूरा भरोसा है। ’’

टॅग्स :इंडियाटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...