लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों के प्रदर्शन से पाकिस्तान भी बेहद खुश, सेमीफाइनल में पहुंचने का मना रहा जश्न

By अभिषेक पारीक | Updated: August 2, 2021 22:16 IST

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से भारत में लोग बेहद खुश हैं। भारत के लोगों का खुश होना तो बनता है, लेकिन भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तानी भी खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तानी भी खुश हैं। पाकिस्तान के दिग्गजों का मानना है कि इससे एशिया में लोगों की हॉकी में दिलचस्पी फिर जगेगी। भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची जबकि पाकिस्तान फिर नाकाम रहा। 

तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से भारत में लोग बेहद खुश हैं। भारत के लोगों का खुश होना तो बनता है, लेकिन भारतीय टीम की जीत से पाकिस्तानी भी खुश हैं। पाकिस्तान के दिग्गजों का मानना है कि इससे एशिया में लोगों की हॉकी में दिलचस्पी फिर जगेगी। भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि पाकिस्तान लगातार दूसरी बार क्वालीफाई करने में भी नाकाम रहा है। 

मशहूर सेंटर फॉरवर्ड हसन सरदार ने कहा ,‘‘ भारतीय हॉकी के ढांचे की यह जीत है । जब तक पैसा निवेश नहीं करेंगे और खिलाड़ियों का ध्यान नहीं रखेंगे , प्रतिभायें कहां से निकलेंगी। पाकिस्तान में सुरक्षित भविष्य की चाह में युवा क्रिकेट को चुनते हैं , हॉकी को नहीं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आज हॉकी में कामयाबी की कुंजी फिटनेस है और भारतीय टीम काफी फिट है।’’ 

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि भारत की सफलता से क्षेत्र में हॉकी में रूचि फिर पैदा होगी। उन्होंने कहा,‘‘ यह छोटी उपलब्धि नहीं है। इससे पाकिस्तान में भी खेल को नया जीवन मिलेगा क्योंकि यहां भी लोग फिर से खोया गौरव लौटाना चाहेंगे।’’ 

पूर्व दिग्गज सामिउल्लाह खान ने कहा ,‘‘ भारत को सेमीफाइनल में पहुंचते देखकर अच्छा लगा है और उम्मीद है कि वे फाइनल में पहुंचकर पदक जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में हॉकी खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चयन काफी पारदर्शी होता है जिसकी पाकिस्तान में जरूरत है।’’ 

टॅग्स :तोक्यो ओलंपिक 2020पाकिस्तानहॉकी इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...