लाइव न्यूज़ :

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हराया, महिला टीम ने आयरलैंड को मात दी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2021 16:59 IST

Tokyo Olympics: भारत के आठ ओलंपिक स्वर्ण पदकों में से आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलंपिक में आया था।

Open in App
ठळक मुद्देआयरलैंड को 1 . 0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3 . 1 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।भारत पूल ए में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर चल रहा है।

Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए में जापान को 5-3 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘करो या मरो ’ के मैच में आयरलैंड को 1 . 0 से हराकर तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।

गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के पूल ए के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को यहां जापान को 5-3 से हराया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने मैदानी गोल किये।

जापान की तरफ से केंता तनाका (19वें), कोता वतानबे (33वें) और काजुमा मुराता (59वें मिनट) ने गोल किये। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन आस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले भारत ने  आखिरी दो मिनट में दो गोल करने वाली भारतीय टीम ने रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3 . 1 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। भारत पूल ए में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर चल रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 की संघर्षपूर्ण जीत के बाद भारतीयों को आस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत के आठ ओलंपिक स्वर्ण पदकों में से आखिरी पदक 1980 में मास्को ओलंपिक में आया था।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

ज़रा हटकेVIDEO: भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ ने जापान में फ्रेशर के रूप में बताई अपनी मंथली सैलरी, इंटरनेट पर पूछा गया 'क्या यह पर्याप्त है?'

विश्वजापान ने 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

विश्वकौन हैं साने ताकाइची?, जापान में रच दिया इतिहास

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...