Tokyo 2020: हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 24, 2021 08:25 AM2021-07-24T08:25:42+5:302021-07-24T09:06:52+5:30

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया, इसके बाद दो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हरमनप्रीत सिंह ने किए

Tokyo 2020: India defeated New Zealand by 3-0 | Tokyo 2020: हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Tokyo 2020: हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Highlightsहरमनप्रीत सिंह ने किए 2 गोलटोक्यो ओलिंपिक में रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगाआज शाम महिला हॉकी टीम का मुकाबला निदरलैंड्स से होगा

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया, इसके बाद दो गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए हरमनप्रीत सिंह ने किए। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच में पहला गोल न्यूजीलैंड ने दागा लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार 3 गोल दागे।

तीसरे क्वार्टर तक भारत ने 3-2 की बढ़त बनाए हुए थी, उम्मीद के मुताबिक चौथे क्वार्टर में तनावपूर्ण बनी रही लेकिन यह भारतीय डिफेंडर थे जिन्होंने कीवी टीम को आगे नहीं बढ़ने दिया। श्रीजेश ने मैच के अंतिम क्षणों में कुछ बेहतरीन सेव कर न्यूजीलैंड को स्कोर करने से रोका। भारतीय टीम को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, भारत, स्पेन और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।  बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को पूल बी में रखा गया है। मौजूदा लीग चरण 30 जुलाई तक चलेगा। जिसके बाद 1 और 3 अगस्त को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के मैच पांच अगस्त को खेले जाएंगे। आज शाम महिला हॉकी टीम का मुकाबला निदरलैंड्स से होगा।

 

Web Title: Tokyo 2020: India defeated New Zealand by 3-0

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे