लाइव न्यूज़ :

सुल्तान आफ जोहोर कप: भारत ने आस्ट्रेलिया को 5-1 से हराया, फाइनल में प्रवेश

By भाषा | Updated: October 16, 2019 17:24 IST

भारत ने दूसरे क्वार्टर में गोलकीपर प्रशांत चौहान को मैदान पर उतारा। ऑस्ट्रेलिया ने इस बीच अच्छा मूव बनाया और माइकल फ्रांसिस के शाट को सैम मैककुलो ने गोल की तरफ घुमाया लेकिन चौहान ने इस हमले को नाकाम कर दिया।

Open in App

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को 5-1 से हराकर नौवें सुल्तान आफ जोहोर कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा (26वें और 29वें मिनट) ने दो जबकि दिलप्रीत सिंह (44वें मिनट), गुरसाहिबजीत सिंह (48वें मिनट) और मनदीप मोर (50वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

भारत को ऑस्ट्रेलिया की गलती से पहले ही मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन रोबर्ट मैकलिनान ने तेजी दिखाते हुए गुरसाहिबजीत को सही कोण हासिल नहीं करने दिया और फिर गेंद को बाहर कर दिया। इसके बाद पूरे क्वार्टर में अधिकांश समय मिडफील्ड में खेल देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में गोलकीपर प्रशांत चौहान को मैदान पर उतारा। ऑस्ट्रेलिया ने इस बीच अच्छा मूव बनाया और माइकल फ्रांसिस के शाट को सैम मैककुलो ने गोल की तरफ घुमाया लेकिन चौहान ने इस हमले को नाकाम कर दिया। भारत को दूसरे क्वार्टर में अपना पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन गुरसाहिबजीत से गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। भारत ने इसके बाद लाकड़ा के गोल की बदौलत बढ़त बनाई।

दिलप्रीत के शानदार पास से ऑस्ट्रेलिया डिफेंस छिटक गया जिसका फायदा उठाते हुए लाकड़ा ने गेंद को गोल में पहुंचा दिया। दूसरे क्वार्टर के अंत में चौहान ने आस्ट्रेलिया के एक और प्रयास को नाकाम किया। दिलप्रीत और लाकड़ा की जोड़ी ने इसके बाद एक बार फिर शानदार मूव बनाया और लाकड़ा ने एक और गोल दागते हुए भारत को मध्यांतर से पहले 2-0 की बढ़त दिला दी।

भारत ने दो गोल की बढ़त के बाद अंतिम दो क्वार्टर में दबाव बनाए रखा और तीन और गोल दागे। आस्ट्रेलिया ने भी इस दौरान एक गोल किया। भारत अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगा।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...