लाइव न्यूज़ :

Olympic hockey schedule: भारतीय पुरुष टीम का सामना न्यूजीलैंड से, नीदरलैंड के खिलाफ अभियान शुरू करेंगी महिलाएं

By भाषा | Updated: July 17, 2020 22:09 IST

पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल एक, तीन और पांच अगस्त को होंगे जबकि महिला वर्ग में ये मुकाबले दो, चार और छह अगस्त को खेले जायेंगे...

Open in App

चार दशक से पदक के लिये इंतजार कर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। महिला टीम उसी दिन नीदरलैंड से पहला मैच खेलेगी। 

आठ बार की चैम्पियन भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आठवां और आखिरी ओलंपिक स्वर्ण 1980 में मॉस्को में जीता था। उसे 25 जुलाई को आस्ट्रेलिया से, 27 जुलाई को स्पेन, 29 जुलाई को गत चैम्पियन अर्जेंटीना और 30 जुलाई को जापान से खेलना है। 

महिला वर्ग में भारत को पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और जापान हैं। महिला टीम 24 जुलाईको नीदरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद जर्मनी (26 जुलाई), ब्रिटेन (28 जुलाई), अर्जेंटीना(29 जुलाई) और जापान(30 जुलाई) से खेलेगी। पहले हॉकी स्पर्धा 25 जुलाई से सात अगस्त 2020 के बीच होनी थी। 

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम के साथ मैचों के क्रम और स्थान में भी बदलाव का ऐलान किया। अगले साल ओलंपिक में पुरुष हॉकी का पहला मैच जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा जबकि महिला वर्ग के पहले मैच में विश्व चैम्पियन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंडका सामना भारत से होगा। दोनों पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। 

टॅग्स :इंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...