लाइव न्यूज़ :

FIH अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का बढ़ा कार्यकाल, जानिए कब तक इस पद पर रहेंगे?

By भाषा | Updated: May 9, 2020 13:55 IST

नरिंदर बत्रा को नवंबर 2016 में एफआईएच का अध्यक्ष चुना गया था जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भी सदस्य हैं...

Open in App

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख के रूप में कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है क्योंकि इसकी सालाना कांग्रेस कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित हो गयी है।

कांग्रेस को स्थगित करने का फैसला शुक्रवार को एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। पहले यह कांग्रेस 28 अक्टूबर को नयी दिल्ली में शुरू होनी थी।

बत्रा ने कहा, ‘‘आगे होने वाले कई टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के लिये हम पूरी शिद्दत से सभी राष्ट्रीय संघों के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं। ’’

एफआईएच ने अपने बयान में कहा कि स्थगित हुई कांग्रेस की तारीख की पुष्टि जल्द से जल्द की जायेगी। इसके अनुसार, ‘‘यह फैसला दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के कारण हुई मौजूदा अनिश्चितता के कारण लिया जो एफआईएच कानून की 12.1 धारा के अंतर्गत लिया गया है।’’

इस स्थगन का मतलब है कि सभी एफआईएच अधिकारियों के कार्यकाल को अगले साल की कांग्रेस तक बढ़ा दिया जायेगा। विश्व संस्था ने कहा, ‘‘इसी तरह एफआईएच अध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का अक्टूर 2020 तक समाप्त होने वाले मौजूदा कार्यकाल मई 2021 में होने वाली कांग्रेस तक बढ़ा दिया जाता है और इसी के आधार पर इन पदों के आगामी कार्यकाल को कम (2021 के मध्य से 2024 तक) कर दिया जाता है।’’

टॅग्स :इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...