लाइव न्यूज़ :

Champions Trophy, IND Vs PAK: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का दमदार आगाज, पाकिस्तान को 4-0 रौंदा

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2018 19:09 IST

चैम्पियंस ट्रॉफी, हॉकी-2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव अपडेट-

Open in App

ब्रेडा (नीदरलैंड्स), 23 जून: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉकी-2018 के अपने पहले मैच में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 4-0 से रौंद दिया है। भारत की ओर से रमनदीप सिंह ने पहला गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भी एक-एक गोल दागा। चैम्पियंस ट्रॉफी का यह संस्करण नीदरलैंड्स में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना सहित ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी के पिछले 36 संस्करण में कभी ये ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया है। इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2016 में रहा था जब उसे लंदन में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। भारत इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 13वें पायदान पर है।

Champions Trophy, India Vs Pakistan Live:

- गोल.....आखिरी मिनट में भारत ने एक और गोल दाग दिया है। पाकिस्तान ने रिव्यू मांगा लेकिन फैसला भारत के पक्ष में गया है। इसी के साथ भारत ने यह मैच 4-0 से जीत लिया है। भारत के लिए आखिरी गोल ललित उपाध्याय ने किया।

- आखिरी मिनट का खेल जारी, और भारत जीत की ओर।

- 57वां मिनट..गोल...भारत को 3-0 की बढ़त। मंदीप सिंह ने किया गोल। - 54वां मिनट....गोल। भारत अब 2-0 से आगे। दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल। - 48वें मिनट में पाकिस्तान का अटैक लेकिन भारतीय गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने शानदार बचाव किया।

- चौथे और आखिरी क्वॉर्टर का खेल शुरू, बराबरी की कोशिश में पाकिस्तान। भारत और पाकिस्तान के बीच ये 173वां मुकाबला है।

- तीसरे क्वॉर्टर का खेल खत्म।

- 43वें मिनट में पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर, भारत के डिफेंडर्स इस खतरे को दूर करने में कामयाब रहे। भारतीय टीम अब भी 1-0 से आगे। - पाकिस्तान लगातार बराबरी की कोशिश में अटैक कर रहा है हालांकि, भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में पाकिस्तानी खिलाड़ी अब तक नाकाम रहे हैं। 

- 37वें मिनट में भी पाकिस्तानी अटैक लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।

- 34वें मिनट में पाकिस्तान का अटैक, डी के अंदर पाकिस्तानी खिलाड़ी लेकिन भारतीय खिलाड़ी इस खतरे को टालने में नाकाम रहे हैं।

- तीसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू और 32वें मिनट में पाकिस्तान ने गोल दागा। हालांकि, भारत ने रिव्यू मांगा और पाकिस्तान के गोल को नकार दिया गया है। भारत की बढ़त अब भी कायम। दरअसल, गोल से पहले पाकिस्तानी स्टिक हरमनप्रीत सिंह के शरीर से लगा था।

- दूसरे क्वॉर्टर का खेल खत्म, पाकिस्तान के खिलाफ भारत दो क्वॉर्टर के बाद 1-0 से आगे।

- 25वां मिनट: गोल....भारत को बढ़त। रमनदीप सिंह ने दागा भारत के लिए पहला गोल - 19वां मिनट, भारत का अटैक, हालांकि, रमनदीप पाकिस्तानी साइड के दाएं ओर गेंद को काबू करने में विफल रहे।

- भारत ने मौका गंवाया। इसके उलट पाकिस्तान ने तेज अटैक किया लेकिन भारत को सर्कल में फ्रि-किक मिला।

- 16वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर

- दूसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू।

- पहले क्वॉर्टर का खेल खत्म। कोई भी टीम इस क्वॉर्टर में गोल नहीं कर सकी। - 14वां मिनट, भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर। हालांकि, भारत इसे गोल में नहीं बदल सका।  हरमनप्रीत सिंह के शॉट का पाकिस्तानी गोलकीपर इमरान बट ने बचाव किया।

- 13' भारत को लॉन्ग कॉर्नर, लेकिन कोई फायदा नहीं। 

- 12वें मिनट में रमनदीप का पाकिस्तान के गोलपोस्ट की ओर बेहतरीन शॉट, हालांकि गेंद पाकिस्तानी डिफेंडर के स्टिक से लगकर बाहर चली गई।

- पहले क्वॉर्टर का खेल जारी, शुरुआती 7 मिनटों में कोई गोल नहीं हो सका है।

3' भारत का आक्रमण और पाकिस्तान के डी के ठीक बाहर भारत को फ्री हिट। पाकिस्तान ने गोल के मौके के बचा लिया।

- दोनों टीमें मैदान पर और भारत Vs पाकिस्तान का मैच शुरू

- ये है भारत की प्लेइंग-11 टीम - दोनों टीमें भारत और पाकिस्तान आखिरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भिड़ी थी। तब ये मैच ड्रॉ रहा था।

टॅग्स :भारत vs पाकिस्तानचैंपियंस ट्रॉफी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

क्रिकेटपाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

क्रिकेटभारत बनाम पाकिस्तान मैच विवाद में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की एंट्री! जानें पूरा मामला

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...