लाइव न्यूज़ :

India vs USA Olympic Hockey Qualifier: भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई किया

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2019 20:26 IST

पहले मैच में शुक्रवार को भारतीय टीम ने अमेरिका को 5-1 से हराया था और इसी का उसे फायदा मिला। दूसरे मैच में हार के बावजूद भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने में कामयाब रही।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई कियाअमेरिका के खिलाफ दूसरे लेग में हार के बावजूद भारतीय टीम क्वॉलीफाई, पहले मैच में जीत का मिला फायदा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शनिवार को क्वॉलीफायर के सेकेंड लेग में अमेरिका के खिलाफ भारत को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुल स्कोर के आधार पर अमेरिका पर भारत 6-5 से विजयी रहा।

दरअसल, पहले मैच में शुक्रवार को भारतीय टीम ने अमेरिका को 5-1 से हराया था और इसी का उसे फायदा मिला। दूसरे मैच में अमेरिकी टीम ने पलटवार किया और 4-1 से विजय रही लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम कुल गोल के आधार पर आगे रही और टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट कटाने में कामयाब रही।

भारतीय महिला टीम ने 1980 में मास्को ओलंपिक में भाग लिया था और इसके 36 साल बाद रियो ओलंपिक खेलों में जगह बनायी थी। इस तरह से वह लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में सफल रही है।

बहरहाल, दूसरे लेग के मैच में भारतीय टीम का खेल पूरी तरह पटरी से उतरा नजर आया। अमेरिकी टीम की ओर से 4 गोल जड़े गये लेकिन भारत को टोक्यो ओलंपिक की ओर ले जाने वाला अहम गोल कप्तान रानी रामपाल की स्टिक से निकला। रानी रामपाल ने 48वें मिनट में गोल किया और मैच के आखिर में ये गोल सबसे अहम साबित हुआ।

अमेरिका की ओर से पहला गोल अमांडा मेगाडेन ने 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। वहीं दूसरा गोल 14वें मिनट में कैथलीन शैर्की ने जड़ा। अमेरिकी टीम की ओर से एलिसा पार्कर ने 20वें मिनट में तीसरा गोल दागा और फिर 28वें मिनट और दूसरे क्वॉर्टर में अमांडा मेगाडेन ने चौथा गोल और मैच का अपना दूसरा गोल कर भारतीय फैंस की सांसे रोक दी।

हालांकि, आखिरी और चौथे क्वॉर्टर और मैच के 49वें मिनट में रानी रामपाल ने गोल कर भारत को बड़ी राहत दिलाई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...