लाइव न्यूज़ :

जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट: मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगा भारत

By भाषा | Updated: October 12, 2019 07:12 IST

भारत और मलेशिया 2011 के बाद जूनियर स्तर पर एक दूसरे से 10 बार भिड़ चुके हैं जिसमें से भारतीयों ने पिछले साल मैचों में फतह हासिल की है जबकि मेजबान केवल एक ही बार जीता है।

Open in App

भारतीय टीम शनिवार को जोहोर बाहरू (मलेशिया) में नौंवे सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत मेजबान मलेशिया के खिलाफ करेगी। प्रतिभाशाली डिफेंडर मंदीप मोर की अगुआई में भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी। पिछले साल राउंड रोबिन चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से हार गयी थी और इस साल उसकी कोशिश एक कदम आगे बढ़ने की होगी।

मंदीप ने कहा, ‘‘हम पिछले चरण में रजत पदक जीता था लेकिन हम बिलकुल भी संतुष्ट नहीं थे। हमें लगा था कि हम टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम थे और राउंड रोबिन चरण में हमारे प्रदर्शन ने यह दिखा दिया था। लेकिन अंत में हम ग्रेट ब्रिटेन से करीब से मैच हार गये लेकिन इस साल हम शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीतने के लिये प्रतिबद्ध हैं।’’

भारत और मलेशिया 2011 के बाद जूनियर स्तर पर एक दूसरे से 10 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें से भारतीयों ने पिछले सात मैचों में फतह हासिल की है जबकि मेजबान केवल एक ही बार जीता है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे। मलेशिया के बाद भारत रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को उसकी भिड़ंत जापान से, 16 अक्टूबर को 2017 की विजेता आस्ट्रेलिया और 18 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन से होगी।

टॅग्स :इंडियामलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...