लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संशय खत्म, खिलाड़ियों को मिला भारत का वीजा

By भाषा | Updated: November 17, 2018 17:09 IST

दो साल पहले वीजा नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान की जूनियर टीम लखनऊ में हुए जूनियर विश्व कप में भाग नहीं ले सकी थी।

Open in App

कराची: पाकिस्तान की भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई जब उसे भारत का वीजा और एक नया प्रायोजक भी मिल गया। भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों को वीजा जारी कर दिये। इसके अलावा नये प्रायोजकों ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में टीम के खर्च के लिये 90 लाख रूपये भी दे दिये। विश्व कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं। 

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव शाहबाज अहमद ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि टीम से जुड़े सभी मसले सुलझ गए हैं। मुख्य कोच तौकीर दर और सहायक कोच दानिश कलीम को हालांकि अभी भी वीजा नहीं मिला है। 

उन्होंने कहा, 'इन दोनों के आवेदन देर से जमा हुए थे क्योंकि ये हाल ही में टीम से जुड़े हैं लेकिन भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उन्हें जल्दी ही वीजा दिये जायेंगे।' 

दो साल पहले वीजा नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान की जूनियर टीम लखनऊ में हुए जूनियर विश्व कप में भाग नहीं ले सकी थी। शाहबाज ने यह भी बताया कि नये प्रायोजकों ने महासंघ को 90 लाख रूपये जारी कर दिये हैं।

उन्होंने कहा, 'इस पैसे से हम सारे बकाया का भुगतान कर देंगे और खिलाड़ियों तथा अधिकारियों को दैनिक भत्तों का अग्रिम भुगतान भी हो जायेगा। हमने हवाई टिकट खरीद लिये हैं और होटल के लिये अग्रिम भुगतान भी कर दिया है।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...