लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप क्रॉस ओवर: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया, क्वॉर्टर फाइनल में अर्जेन्टीना से सामना

By भाषा | Updated: December 10, 2018 19:39 IST

इंग्लैंड इस जीत के साथ क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई। यह टीम 1975 के बाद से सभी फॉर्मेट में अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहॉकी वर्ल्ड कप के पहले क्रॉस ओवर में इंग्लैंड की जीतइंग्लैंड का सामना अब क्वॉर्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना से

भुवनेश्वर: इंग्लैंड ने पहले क्रॉस ओवर मैच में दबदबा बनाते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर सोमवार को यहां पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के लिए विल कलनान (25वें मिनट) ने मैदानी गोल दागा जबकि ल्यूक टेलर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।

बुधवार को पहले क्वॉर्टर फाइनल में अब इंग्लैंड का सामना ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना से होगा। दुनिया की सातवें नंबर की टीम इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया और दुनिया की नौवें नंबर की टीम के मुकाबले में पहले दो क्वॉर्टर में अधिक मौके बनाए।

इंग्लैंड को पांचवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही। इंग्लैंड ने दूसरे क्वॉर्टर के 25वें मिनट में विल के गोल से बढ़त बनाई जिन्होंने बायें छोर से कप्तान फिल रोपर के पास को गोल में पहुंचाया।

इसके दो मिनट बाद लियाम अंसेल बेहद करीबी अंतर से गोल करने से चूक गए। न्यूजीलैंड ने 28वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन निक रोस के शाट को इंग्लैंड के गोलकीपर जार्ज पिनर ने नाकाम कर दिया।इसके कुछ सेकेंड बाद इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इस बार भी गोल करने में नाकाम रही।

मध्यांतर तक इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे थी। तीसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में इंग्लैंड को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इस बार भी टीम को निराशा हाथ लगी। न्यूजीलैंड ने इस बीच कुछ मूव बनाए लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही।

इंग्लैंड को तीसरे क्वॉर्टर के अंतिम लम्हों में अपना पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे टेलर ने गोल में बदला। डेविड कोंडोन के शुरुआती प्रयास को न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस ने नाकाम कर दिया था लेकिन टेलर ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया।

न्यूजीलैंड ने दो गोल पिछड़ने के बाद अंतिम क्वॉर्टर में अपने गोलकीपर जायस को हटा दिया। इंग्लैंड की टीम बिना गोलकीपर के दो पेनल्टी कार्नर हासिल करने वाली पहली टीम बनी लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम मिनट में न्यूजीलैंड को एक और पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन पिनर ने इसे नाकाम कर दिया। 

इंग्लैंड की टीम ने इसके साथ ही तय किया कि उसका सभी विश्व कप में शीर्ष आठ में जगह बनाने का रिकार्ड बरकरार रहेगा।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...