लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप 2018: चीन ने डेब्यू मैच में 2-2 से ड्रॉ खेलकर इंग्लैंड का निकाला दम

By भाषा | Updated: November 30, 2018 21:57 IST

इंग्लैंड ने जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत की लेकिन पहला गोल चीन ने दागकर सनसनी फैला दी।

Open in App

भुवनेश्वर: 'इनर मंगोलिया' स्वायत्त क्षेत्र के 18 साहसी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से चीन ने इंग्लैंड के खिलाफ पुरूष हॉकी विश्व कप का पूल-बी का मैच शुक्रवार को 2-2 से ड्रा खेला। यह भले ही सुनने में अजीब लगे लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पहली बार विश्व कप में भाग ले रही चीन की टीम के सभी 18 सदस्य केवल एक प्रांत इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र से हैं। यह चीन के 34 प्रांतों में से एक है। 

इन 18 खिलाड़ियों ने जबर्दस्त खेल दिखाया और विश्व में सातवें नंबर के इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी क्षणों में गोल करके एक अंक हासिल किया। चीन की पुरूष हॉकी टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहा एशियाई खेल 2006 में दूसरे स्थान पर रहना है लेकिन वर्ल्ड कप के अपने पदार्पण मैच में उसने सभी को प्रभावित किया। 

इंग्लैंड ने जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत की लेकिन झियाओपिंग गाओ ने पांचवें मिनट में शानदार मैदानी गोल करके चीन को बढ़त दिला दी। शुरू में गोल खाने के कारण इंग्लैंड आक्रामक हो गया। उसने पहले क्वॉर्टर में ही बराबरी का गोल कर दिया। उसकी तरफ से यह गोल मार्क ग्लेगहोर्न ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। 

इसके बाद इंग्लैंड बढ़त हासिल करने के लिये जूझता रहा। आखिर में यांग आओ की रक्षापंक्ति में गलती का फायदा उठाकर लियाम अन्सेल ने 48वें मिनट में इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। लेकिन चीन ने हार नहीं मानी। उसने जवाबी हमला करके 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और टलाके दु ने उसे बड़ी खूबसूरती से गोल में बदला।

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपचीनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...