लाइव न्यूज़ :

हॉकी वर्ल्ड कप: जर्मनी ने नीदरलैंड को 4-1 से दी मात, क्वॉर्टर फाइनल के करीब पहुंचा

By भाषा | Updated: December 5, 2018 20:05 IST

इस जीत से जर्मनी पूल डी में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। नीदरलैंड्स के तीन अंक है।

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी की हॉकी वर्ल्ड कप-2018 में लगातार दूसरी जीतपाकिस्तान को पहले मैच में जर्मनी ने हराया था, पूल-डी में शीर्ष पर

भुवनेश्वर: दो बार के चैंपियन जर्मनी ने पिछले साल के उपविजेता नीदरलैंड्स को बुधवार को यहां पूल डी के मैच में 4-1 से हराकर पुरूष विश्व कप हाकी के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। जर्मनी की तरफ से मैथियस मुलर (30वें मिनट), लुकास विंडफडर (52वें), मार्को मिल्टकाउ (54वें) और क्रिस्टोफर रुहर (58वें) ने गोल किये। उसकी यह अपने पूल में लगातार दूसरी जीत है।

नीदरलैंड्स ने हालांकि वेलेंटाइन वर्गा के 13वें मिनट में किये गये गोल से शुरुआती बढ़त हासिल की थी। इस जीत से जर्मनी पूल डी में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। नीदरलैंड्स के तीन अंक है। जर्मनी ने इससे पहले पाकिस्तान को 1-0 से हराया था जबकि नीदरलैंड्स ने मलेशिया को 7-0 से करारी शिकस्त दी थी। 

विश्व के नंबर चार नीदरलैंड्स और नंबर छह जर्मनी के बीच मुकाबले में डच टीम ने शुरू में आक्रामकता दिखायी लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ जर्मन हावी हो गये। 

नीदरलैंड्स के कप्तान बिली बेकर के पास गोल करने का पहला मौका था लेकिन आठवें मिनट में उनका करीब से जमाया गया शाट जर्मन गोलकीपर टोबियास वाल्टर ने रोक दिया। पहले क्वार्टर में हालांकि नीदरलैंड का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने बढ़त भी बनायी। वर्गा ने 13वें मिनट माइक्रो प्रूइज्सर के रिवर्स हिट क्रास पर यह गोल किया। 

जर्मन टीम को पहला क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया और मैथियस मुलर का शाट पोस्ट से टकरा गया। जर्मनी ने इसके बाद भी दबाव बनाये रखा और उसे लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले। इनमें से दूसरे पर मुलर ने गोल दागा। 

मध्यांतर के बाद भी जर्मनी का आक्रामक रवैया बरकरार रहा लेकिन वह नीदरलैंड्स था जिसे दो मिनट के अंदर चार पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने हालांकि ये सभी मौके गंवा दिये। नीदरलैंड्स को यह चूक भारी पड़ी और जर्मनी ने अपने चौथे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। उसकी तरफ से यह गोल विंडफडर ने किया।

इसके दो मिनट बाद मिल्टकाउ ने निकलास वेलेन के पास पर गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। जर्मनी यहीं पर नहीं रूका। उसे अंतिम हूटर बजने से दो मिनट पहले पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रूहर ने गोल में बदला। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

कारोबारभारत जल्दबाजी में या बंदूक तानकर ट्रेड डील नहीं करता, बर्लिन डायलॉग में बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, अमेरिका-ईयू से वार्ता जारी

भारतएशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

भारतIND VS AUS 2025: 15 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया दौरा, 24 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, देखिए सूची

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...