लाइव न्यूज़ :

हॉकी: तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने दर्ज की 1-0 से जीत, सीरीज में बना ली लीड

By भाषा | Updated: January 29, 2020 12:49 IST

Open in App

भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड ने बुधवार को तीसरे मैच में 1-0 से हरा दिया। मैच में एकमात्र गोल न्यूजीलैंड ने होप राल्फ ने 37वें मिनटमें किया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया था लेकिन अगला मैच 1-0 से हार गई। 

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने भी शुरू में दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मजबूत था। भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘हमने डिफेंस में आज कुछ प्रयोग किये और न्यूजीलैंड को सर्कल में घुसने के मौके दिये। इस समय ये सारे प्रयोग करना सही है क्योंकि हम ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।’’ 

दूसरे क्वार्टर में भारतीय स्ट्राइकरों ने पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन मेजबान ने गोल नहीं होने दिया। मारिन ने कहा, ‘‘हमारे खेल में मैच दर मैच सुधार आ रहा है और हम हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय नतीजे अहम नहीं बल्कि प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।’’ 

पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर की सकारात्मक शुरूआत की और 37वें मिनट में गोल कर लिया। आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड को दो और भारत को एक पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम चार फरवरी को ब्रिटेन से खेलेगी।

टॅग्स :इंडियान्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...