लाइव न्यूज़ :

हॉकी: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से मात देकर किया टूर्नामेंट का समापन

By भाषा | Updated: May 17, 2019 20:19 IST

भारत को शुरू में मौका मिला था लेकिन एडी ओकेनडेन ने उसका बचाव कर दिया। आस्ट्रेलिया ने जवाबी हमला किया जिस पर भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने नाकाम कर दिया।

Open in App

भारतीय पुरुष हाकी टीम ने विश्व में नंबर दो ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-5 की शिकस्त के साथ शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेंट मिटन (11वें और 24वें मिनट), फ्लिन ओगिलवी (तीसरे मिनट), ब्लैक गोवर्स (28वें मिनट) और टिम ब्रांड (43वें मिनट) ने गोल किये। भारत के लिये नीलकांत शर्मा (12वें) और रूपिंदरपाल सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे।

भारत को शुरू में मौका मिला था लेकिन एडी ओकेनडेन ने उसका बचाव कर दिया। आस्ट्रेलिया ने जवाबी हमला किया जिस पर भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने नाकाम कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि तीसरे मिनट में ही गोल करके बढ़त हासिल कर ली। भारत को आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे नीलकांत ने खराब कर दिया। आस्ट्रेलिया को दसवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने उस पर गोल नहीं होने दिया लेकिन अगले मिनट में मिटन ने भारतीय रक्षकों की गलती का फायदा उठाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

भारत ने हालांकि तुरंत ही मौका बनाया। गुरशाहबजीत ने सर्किल में पास दिया और मिडफील्डर नीलकांत उस पर गोल करने में सफल रहे। दूसरे हाफ के शुरू में भारत ने गेंद पर अधिक कब्जा रखा। उसे 23वें मिनट में मौका मिला था, लेकिन विवेक सागर प्रसाद के पास पर मनदीप सिंह गोल नहीं कर पाए। इसके बाद हालांकि मिटन ने अपना दूसरा और आस्ट्रेलिया के लिये तीसरा गोल दाग दिया।

ऑस्ट्रेलिया को 28वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गोवर्स ने गोल में बदला। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अम्मान कुरैशी के पास 43वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन जोहान ड्रस्ट ने बहुत अच्छा बचाव किया। ऑस्ट्रेलिया ने जवाबी हमला किया जिस पर टिम ब्रांड स्कोर 5-1 करने में सफल रहे। भारत ने आखिर में 53वें मिनट में दूसरा गोल किया। रूपिंदर ने पेनल्टी कॉर्नर पर यह गोल दागा लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

टॅग्स :इंडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...