लाइव न्यूज़ :

भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

By भाषा | Updated: September 29, 2019 21:52 IST

पहले दो मैचों में दो जीत से आत्मविश्वास से भी भारतीय टीम ने दो मिनट बाद ही आकाशदीप के मैदानी गोल से बढ़त बना ली।

Open in App

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को स्पेन को 5-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने 41वें और 51वें मिनट में गोल दागे। इसके अलावा आकाशदीप सिंह (पांचवें मिनट), एसवी सुनील (20वें मिनट) और रमनदीप सिंह (35वें मिनट) ने भी भारत की ओर से एक-एक गोल किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे मिनट में ही टीम 0-1 से पिछड़ गई थी।

स्पेन ने अपने पहले ही मूव पर इग्लेसियास अल्वारो के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। पहले दो मैचों में दो जीत से आत्मविश्वास से भी भारतीय टीम ने दो मिनट बाद ही आकाशदीप के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। एसवी सुनील ने भारतीय टीम में वापसी का जश्न दूसरे क्वार्टर में शानदार गोल करके मनाना और भारत को 2-1 से आगे किया।

भारतीय टीम मध्यांतर तक 2-1 से आगे थी। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में कई अच्छे मूव बनाए। रमनदीप ने इसके बाद 35वें मिनट में भारत की ओर से तीसरा गोल दागा। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-1 से आगे किया और फिर अंतिम क्वार्टर में एक और पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की 5-1 से जीत सुनिश्चित की।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...