लाइव न्यूज़ :

हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल, भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 6-1 से रौंदा

By भाषा | Updated: September 28, 2019 22:20 IST

भारत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छे प्रयास किये लेकिन स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस ने अच्छे बचाव किये। आखिर में 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह गोल करने में सफल रहे।

Open in App

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को एंटवर्प (बेल्जियम) में हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से बेल्जियम के अपने दौरे के दूसरे मैच में विश्व में आठवें नंबर के स्पेन को 6-1 से करारी शिकस्त दी। विश्व में पांचवें नंबर की भारतीय टीम की तरफ से हरमनप्रीत ने 28वें और 32वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा मनप्रीत सिंह (24'), नीलकंठ शर्मा (39'), मनदीप सिंह (56') और रूपिंदरपाल सिंह (59') ने एक एक गोल किया।

भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और लगातार हमले करके स्पेन की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। इसके बावजूद भारतीय टीम पहले क्वार्टर में गोल करने या पेनल्टी कार्नर हासिल नहीं कर पायी। मैच का पहला पेनल्टी कार्नर पहले क्वार्टर के आखिरी क्षणों में स्पेन को मिला था लेकिन गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने भारत पर आया खतरा टाल दिया था।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छे प्रयास किये लेकिन स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस ने अच्छे बचाव किये। आखिर में 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह गोल करने में सफल रहे। चार मिनट बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी।

स्पेन ने हालांकि जवाबी हमला किया और मध्यांतर से पहले गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर के शुरू से ही भारतीय टीम आक्रामक हो गयी। भारत को तुरंत ही पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। मिडफील्डर नीलकंठ शर्मा ने 39 मिनट में बेहतरीन गोल दागकर तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक स्कोर 4-1 कर दिया।

भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी मैच पर नियंत्रण रखा और स्पेन को कोई मौका नहीं दिया। पूरे खेल के दौरान भारत आक्रमण करता रहा। मनदीप ने 56चें मिनट में टीम की तरफ से पांचवां गोल किया जबकि रूपिंदरपाल सिंह ने आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। बेल्जियम दौरे के तीसरे मैच में भारतीय टीम रविवार को फिर से स्पेन से भिड़ेगी।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...