लाइव न्यूज़ :

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप माइकल का 33 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: November 23, 2018 19:57 IST

Sandeep Michael: भारत को जूनियर एशिया कप में गोल्ड मेडल जिताने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप माइकल का 33 साल की उम्र में निधन

Open in App

बेंगलुरु: पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप माइकल का शुक्रवार को यहां किसी अनजान न्यूरोलॉजिकल बीमारी से निधन हो गया। वह 33 साल के थे। संदीप की कप्तानी में भारतीय जूनियर टीम ने 2003 में एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता था। 

कर्नाटक राज्य हाकी संघ के सचिव के कृष्णामूर्ति ने बताया, 'संदीप का निधन आज दोपहर यहां के एक निजी अस्पताल में हुआ। वह किसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी से ग्रसित थे और उन्हें 18 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह कोमा में चले गये और फिर होश में नहीं आये।'

कृष्णामूर्ति ने बताया कि माइकल का अंतिम संस्कार शनिवार को सिंगापुरा गिरिजाघर के कब्रिस्तान में होगा। माइकल के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2003 में भारत को जूनियर एशिया कप का खिताब दिलवाना था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान और कोरिया जैसी टीमों के खिलाफ अहम मैचों में गोल दागे थे। उन्हें टूर्नामेंट का सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया था। 

कृष्णामूर्ति ने बताया, 'उसके पास मैदान के किसी भी हिस्से से गोल करने की क्षमता थी। इस कौशल ने उसे कोचों का चहेता खिलाड़ी बनाया और प्रशंसक भी उसे पसंद करते थे।' उनके पिता जान माइकल राज्य स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी थे और उनकी मां ट्रैक एवं फील्ड एथलीट के साथ-साथ राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी थी। 

माइकल के भाई विनीत ने भी 2002 में सब जूनियर हाकी में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने सीनियर टीम के साथ 2003 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। कृष्णामूर्ति ने कहा, 'इस टूर्नामेंट में उन्हें धनराज पिल्लै की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतारा गया और उन्होंने दो गोल भी दागे। मुझे याद है पिल्लै ने उसके गोल की तारीफ की थी।' 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...