लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया, ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2018 17:41 IST

भारत का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा लेकिन रोमांचक सेमीफाइनल में मिली हार ने उसके गोल्ड मेडल जीतने के सपने को तोड़ दिया था।

Open in App

जकार्ता, 1 सितंबर: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पाकिस्तान हराकर 18वें एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में हुए एशियन गेम्स में फाइनल में पाकिस्तान को ही हराकर गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम की ओर से आकाशदीप सिंह और मनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किये। 

वहीं, पाकिस्तान की ओर से एकमात्र जवाबी गोल अतिक मोहम्मद ने दागा। आकाशदीप ने पहला गोल तीसरे मिनट में ही दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला थी थी। इसके बाद चौथे क्वॉर्टर और खेल के 50वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। पाकिस्तान की ओर से जवाबी गोल 52वें मिनट में आया।

इस मैच में पाकिस्तान को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। वहीं, भारत ने पूरे मैच में मिले 2 पेनल्टी कॉर्नर पर एक को गोल में तब्दील करने में कामयाब रहा। 

भारत का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा लेकिन रोमांचक सेमीफाइनल में मिली हार ने उसके लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के सपने को तोड़ दिया। भारत को सेमीफाइनल में मलेशिया में पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि पाकिस्तान को जापान ने 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले की दावेदारी से बाहर किया था।

पूल-ए में भारतीय टीम ने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से हराया था। इसके बाद टीम दूसरे मैच में हांगकांग को 26-0 के बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही थी। भारत ने अपने तीसरे पूल मैच में कोरिया को 5-3 और फिर चौथे मैच में श्रीलंका को 20-0 से मात दी थी।

18वें एशियन गेम्स से पहले तक मेंस हॉकी में भारत ने तीन गोल्ड मेडल (1966, 1998, 2014) और 9 सिल्वर जीते हैं। एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड पाकिस्तान के नाम हैं। उसने 8 बार गोल्ड मेडल जीता है। इसमें सात बार तो फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। मेंस हॉकी को पहली बार एशियन गेम्स में 1958 में शामिल किया गया था। 

टॅग्स :एशियन गेम्सभारत vs पाकिस्तानहरमनप्रीत सिंहहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

क्रिकेटपाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...