एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को दी शिकस्त, पक्की की फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

By भाषा | Published: October 28, 2018 12:45 PM2018-10-28T12:45:34+5:302018-10-28T12:45:34+5:30

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान को हराते हुए फाइनल में पाकिस्तान से पक्की की भिड़ंत

Asian Champions Trophy: India beat Japan 3-2 to set up final clash with Pakistan | एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को दी शिकस्त, पक्की की फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में जापान को 3-2 से हराया

मस्कट, 28 अक्टूबर: भारत ने एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम को शनिवार को सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती मिली। भारत के लिए गुरजंट सिंह ने 19वें मिनट में पहला गोला किया जबकि चिंगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में तीसरा गोल किया। वहीं जापान ने 29वें और 56वें मिनट में गोल दागे।

फाइनल में गत चैंपियन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। वह दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंचा है।

भारत ने पिछले रविवार को पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। इसके अलावा ग्रुप मैचों में भारत ने जापान, मेजबान ओमान और दक्षिण कोरिया को हराया था जबकि मलेशिया के साथ उसने गोलरहित ड्रॉ खेला था। 

Web Title: Asian Champions Trophy: India beat Japan 3-2 to set up final clash with Pakistan

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे