लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के पहले मैच में हराया

By भाषा | Updated: June 6, 2019 17:10 IST

अमेरिका ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के पहले मैच में 2-0 से हरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के पहले मैच में 2-0 से हरा दिया।25वें नंबर की टीम ने आखिरी 15 मिनट में दो गोल करके 16वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका को चौंका दिया।

भुवनेश्वर, छह जून। अमेरिका ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका को एफआईएच हॉकी सीरीज फाइनल्स के पहले मैच में 2-0 से हरा दिया। पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद दुनिया की 25वें नंबर की टीम ने आखिरी 15 मिनट में दो गोल करके 16वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका को चौंका दिया।

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए पूल बी के मैच में क्रिस्टियन डि एंजेलिस ने 47वें मिनट में पहला गोल किया। आखिरी सीटी बजने से तीन मिनट पहले पाल सिंह ने दूसरा गोल दागा। अब अमेरिका का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हार का रिकार्ड 1-1 हो गया है। अमेरिका को अगले मैच में मैक्सिको से और दक्षिण अफ्रीका को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान से खेलना है।

टूर्नामेंट में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें 2020 टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन के अगले दौर के लिए क्वालिफाई करेगी। भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में सभी आठ टीमें मैक्सिको, अमेरिका, रूस, उज्बेकिस्तान, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जापान और भारत की नजरें शीर्ष दो में रहने की होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...