हार्ट अटैक, स्ट्रोक से बचने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 7 योगासन

By उस्मान | Published: July 21, 2018 11:40 AM2018-07-21T11:40:24+5:302018-07-21T11:40:24+5:30

ब्लड सर्कुलेशन खराब रहने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है।

yoga poses to improve blood circulation and prevent heart attack and stroke | हार्ट अटैक, स्ट्रोक से बचने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 7 योगासन

हार्ट अटैक, स्ट्रोक से बचने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 7 योगासन

ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से आपको हृदय रोग, स्ट्रोक और खून का थक्का आदि समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन खराब रहने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है। योग एक्सपर्ट अमृता लोहिया आपको कुछ आसान योगासन बता रही हैं जिनसे ब्लड सर्कुलेशन सही रखा जा सकता है। 

1) ताड़ासन

इससे फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और उन्हें मजबूती मिलती है। यह गर्भावस्था के प्रारंभिक चरण के दौरान भी फायदेमंद है। ब्रीदिंग टेक्निक से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। 

2) त्रिकोणासन

इससे ना केवल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है और कब्ज से भी राहत मिलती है। इसे गर्भावस्था में भी ट्राई किया जा सकता है।   

3) एकपद राजकपोतासन

इस आसन को करने से पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह रक्त के प्रवाह को तेज करता है और इस तरह आंतरिक अंगों को भी उत्तेजित करता है।

4) सर्वांगासन

इससे पूरे शरीर के कामकाज में सुधार होता है और यह श्वसन प्रणाली की कार्यप्रणाली को भी नियंत्रित करता है। यह ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति बढ़ाकर रीढ़ की हड्डी का पोषण करता है।

5) उष्ट्रासन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर मुद्रा है। इससे ऑक्सीजन के परिसंचरण में मदद मिलती है और गर्भाशय में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए उपयोगी है।

6) शशांकासन

इससे शरीर के ऊपरी हिस्से को स्ट्रेच मिलता है और चिंता से राहत मिलती है। यह आपको शांत रखता है और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है। 

7) मूर्धानासन

इससे हार्मोनल असंतुलन से राहत मिलती है और यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर आपके चेहरे पर ग्लो लाता है और आपको जवां रखता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: yoga poses to improve blood circulation and prevent heart attack and stroke

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे