लाइव न्यूज़ :

237 किलो के दुनिया के सबसे वजनी बच्चे मीहिर का ऑपरेशन, अब चल सकेगा अपने सहारे

By उस्मान | Updated: July 3, 2018 18:14 IST

दिल्ले का रहने वाला यह बच्चा जब केवल 5 साल का था, तो उसका वजन 50 से 60 किलो था।

Open in App

दिल्ली का रहने वाला 14 वर्षीय मीहिर जैन अब सामान्य तरीके से चल फिर सकेगा। दुनिया के इस सबसे वजनी बच्चे की राजधानी के मैक्स हॉस्पिटल में गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी हुई है जिससे इसका वजन 237 किलो से घटकर 172 किलो हो गया है। बताया जा रहा है कि मिहिर जैन की हालत में सुधार आ रहा है और वो अपने पैरों पर खुद चल सकता है। आपको बता दें बहुत अधिक वजन होने की वजह से यह बच्चा अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता था। 

5 साल की उम्र में था

दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले इस बच्चे का जन्म के दौरान वजन नॉर्मल बच्चों की तरह 2.5 किलो ही था। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उसका वजन तेजी से बढ़ने लगा। जब वह केवल 5 साल का था, तो उसका वजन 50 से 60 किलो था। 14 साल की उम्र में उसका वजन बढ़कर 237 किलो हो गया था।

कैसे बढ़ा इतना वजन

मिहिर के पिता ने बताया कि लगातार जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स पीने की वजह से मीहिर का वजन बढ़ता गया और 14 साल की उम्र तक आते-आते उसका यह हाल हो गया। मिहिर की डेली डाइट में फ्राइड आलू और वेजिटेबल कटलेट, चावल, आइसक्रीम, दूध और ड्रिक्स शामिल होती थीं। मीहिर की मां मानती हैं कि उसके यहां तक पहुंचने में उसकी फ्राइड फूड के लिए दीवानगी का ही हाथ है।

 

चलने के लिए होती थे दो लोगों की जरूरत

उसे घर पर चलने के लिए दो लोगों के सहारे की जरुरत पड़ती थी। उसका सारा काम घरवाले ही करते थे. हमारे परिवार में अधिकतर लोग मोटे हैं इसलिए हमने तब इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन एक वक्त आया जब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। 

डॉक्टरों को भी नहीं थी सक्सेस सर्जरी की उम्मीद

मीहिर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रदीप चौबे के अनुसार, मीहिर दुनिया का सबसे मोटा युवा है। जब हमने पहली बार इसे देखा था, तो हमें बिल्कुल विश्वास नहीं था कि यह सर्जरी सक्सेस होगी। लेकिन सर्जरी सक्सेस रही और अब उसका वजन 172 किलो रह गया है।

(फोटो- सोशल मीडिया)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब