World Smile Day : 'पाजी कभी हंस भी लिया करो', हार्ट अटैक, तनाव, मोटापे, बीपी से होगा बचाव

By उस्मान | Published: October 5, 2018 08:17 AM2018-10-05T08:17:20+5:302018-10-05T08:17:20+5:30

आज यानी 5 अक्टूबर को वर्ल्ड स्माइल डे World Smile Day है। हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को दुनियाभर में इस दिन को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि मुस्कुराने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 

World Smile Day: surprising health benefits of smiling | World Smile Day : 'पाजी कभी हंस भी लिया करो', हार्ट अटैक, तनाव, मोटापे, बीपी से होगा बचाव

फोटो- सोशल मीडिया

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते लोग खिलखिला कर हंसना तो दूर, मुस्कुराना तक भूल गए हैं। कहते हैं 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसन'। ये बात सोलह आने सच है कि हंसी लाख रोगों की एक दवा होती है। आपने मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में लोगों को नकली हंसी हंसते हुए जरूर देखा होगा। किसी के लिए यह नजारा अजीब हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। किसी मज़ेदार बात पर हंसने के बाद आपको कितना रिलैक्स फील होता है, आप ये स्वयं भी जानते हैं। हंसने से कई मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है जिससे शरीर की एक्सरसाइज होती रहती है। आज यानी 5 अक्टूबर को वर्ल्ड स्माइल डे World Smile Day है। हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को दुनियाभर में इस दिन को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि मुस्कुराने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 

1) हार्ट रेट होती है कम
मुस्कुराने से हार्ट रेट कम होती है और शरीर को आराम मिलता है। यह बिना काम के दिल को काम करने देता है। जो लोग मुस्कुराते हैं और हंसते हैं उन्हें हृदय रोग होने की संभावना कम होती है। मुस्कुराने से अस्थायी रूप से रक्तचाप भी कम होता है।

2) तनाव होता है दूर
आधुनिक दुनिया में तनाव एक आम समस्या है जो स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा कारण है। दिन भर थोड़ा बहुत मुस्कुराने से तनाव कम हो सकता  है। मुस्कुराते से एन्डॉर्फिन जारी होते हैं, जो तनाव हार्मोन का प्रतिरोध करते हैं और कम करते हैं।

3) इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
हंसने से शरीर को आराम मिलता है और इससे इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है जिससे आपको विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 
 
4) हार्ट अटैक का खतरा होता है कम
कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि हंसने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगभग 40 फीसदी तक कम होता है। हंसने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट समेत शरीर के बाकी अंगों में भी पर्याप्त मात्रा में ब्लड पहुंचने लगता है और इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

5) तेजी से कम होता है वजन
शोध में यह बताया गया है कि हंसने या खुश रहने से आपको भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। हंसने से शरीर में ख़ुशी वाले हार्मोन सेरोटोनिन का स्त्राव बढ़ जाता है जिससे भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 10-15 मिनट हंसने से 40 कैलोरी बर्न होती है। 

6) चेहरे पर आती है चमक
 रिसर्च में यह बताया गया कि हमेशा खुश रहने या हंसने का असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है और यह काफी हद तक एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।

Web Title: World Smile Day: surprising health benefits of smiling

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे