लाइव न्यूज़ :

World No Tobacco Day: इस पौधे की चंद पत्तियां दिला सकती हैं तंबाकू की लत से छुटकारा

By उस्मान | Updated: May 31, 2018 10:55 IST

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, तंबाकू के सेवन से हर साल 7 मिलियन से अधिक लोग मरते हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि रोजाना स्मोकिंग करने वाले लोग इस बुरी लत से छुटकारा नहीं पा सकते हैं, तो आप गलत हैं।

Open in App

आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) है जो हर साल 31 मई को मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम 'तंबाकू एंड हार्ट डिजीज' है। तंबाकू की लत हर साल लाखों लोगों को मौत के मुंह में धकेल रही है। सिगरेट और तंबाकू के अन्य रूपों की लत से मुक्ति पाना बहुत मुश्किल काम है। दरअसल तंबाकू में निकोटिन होता है जो लत का कारण बनता है।डब्ल्यूएचओ के अनुसार, तंबाकू के सेवन से हर साल 7 मिलियन से अधिक लोग मरते हैं। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि रोजाना स्मोकिंग करने वाले लोग इस बुरी लत से छुटकारा नहीं पा सकते हैं, तो आप गलत हैं। कई एक्सपर्ट और संगठन हैं जो आपको इस लत से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ प्रभावी तरीके बता रही हैं जिनसे आपको सिगरेट की लत से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। 

1) ब्रश करें या गम चबायें

जब भी आपको स्मोकिंग की ज्यादा इच्छा करे या आम भाषा में कहें कि हुड़क लगे, तो आपको ब्रश कर लेना चाहिए। इससे आपको सिगरेट की लालसा को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा अपने पास पुदीना, अजवाइन की स्टिक, गम और सनफ्लावर सीड्स रखें।  

2) तरल पदार्थों का सेवन बढ़ायें

सिगरेट छोड़ने के पहले दिनों में आपको खूब पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको निकोटीन को तेजी से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। ग्रीन टी भी बहुत उपयोगी है। आपको कुछ दिनों तक चाय और कॉफी से भी बचना चाहिए। 

3) खाने के बाद मीठा खायें

स्मोकिंग करने वाले अधिकतर लोग खाने के बाद सिगरेट जरूर पीना पसंद करते हैं। इसके बजाय आप कुछ फ्रूट्स, डिजर्ट या चॉकलेट का एक टुकड़ा ले सकते हैं।   

4) डाइट में जिनसेंग करें शामिल

जब आप सिगरेट पीते हैं तो जिनसेंग न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन को जारी होने से रोक देता है। इसके सेवन से आपको मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन आदि से भी निपटने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ फेफड़ों को नहीं, लिंग और अण्डकोष सहित इन 10 अंगों को खराब करता है तंबाकू 

5) सूखा अदरक और नींबू

तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए यह दोनों चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं। अदरक में सल्फर यौगिक होते हैं जो इस लत को कम करने में मदद करते हैं। अदरक के छोटे टुकड़ों को नींबू के रस से भिगोएं और इसे काली मिर्च के साथ मिलाएं और इसे एक कंटेनर में स्टोर करें। जब भी आपको स्मोकिंग की लालसा करे, तो आप अदरक का एक टुकड़ा चूस लें।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब