लाइव न्यूज़ :

World Kidney Day 2018: किडनी डिजीज के कारण और लक्षण

By उस्मान | Updated: March 7, 2018 09:58 IST

किडनियों को स्वस्थ रखने के लिए आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Open in App

किडनी डिजीज की वजह से खून साफ करने, खून से अतिरिक्त पानी को फिल्टर करने और आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की आपके शरीर की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शरीर में दो किडनी होती हैं, आपकी रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर आपकी कमर के ठीक ऊपर होती हैं। 

किडनी के डैमेज होने से अपशिष्ट पदार्थ और द्रव आपके शरीर में बने रह सकते हैं। इससे आपके टखनों में सूजन, उल्टी, कमजोरी, खराब नींद और सांस की कमी हो सकती है। उपचार के बिना स्थति ज्यादा खराब हो सकती है और आपके किडनियां काम करना बंद कर सकती हैं। यह गंभीर है और इससे जान जाने के भी खतरा हो सकता है। दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर एसके पॉल आपको किडनी डिजीज के कारण और लक्षण बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- जानलेवा हो सकता है मेनिंगोकोकल रोग, जानिए लक्षण, कारण, बचाव और उपचार

किडनी खराब होने के प्रमुख कारण

- डायबिटीज

- हाई ब्लड प्रेशर

- ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस

- दर्द की दवाओं का अत्यधिक सेवन

- किडनी में पथरी की बीमारी

- पेशाब में बार-बार इंफेक्शन होना

- पेशाब में रुकावट होना 

किडनी खराब होने के लक्षण

1) पेशाब से जुड़ी समस्याएं

पेशाब कम या ज्यादा आना, काले रंग का पेशाब या पेशाब के समय समस्या होना इसके लक्षण हैं। अगर आपको पेशाब के समय दर्द होता है, तो यह यूटीआई के लक्षण है। फोमी यूरिन और यूरिन में ब्लड आना भी इसके संकेत हैं। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी किडनी खतरे में है।

(2) इडिमा

किडनियां टोक्सिन को बाहर निकालकर सिस्टम को साफ रखती हैं। हालांकि किडनियों में धमनियों और कोशिकाओं के डैमेज होने से टोक्सिन बाहर निकालने की प्रक्रिया में बाधा आती है। फिर शरीर में अतिरिक्त पानी और नमक का निर्माण होता है जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमा हो जाता है जिससे आमतौर पर पैरों, हाथों और आंखों के नीचे सूजन हो जाती है।

(3) खुजली

शरीर से टोक्सिन बाहर निकलने से रेड ब्लड सेल्स हेल्दी रहती हैं और पोषक तत्वों व खनिजों का संतुलन बना रहता है। हालांकि खनिजों और पोषक तत्वों का असंतुलन बिगड़ने और खून में अधिक अपशिष्ट जमा होने से आपकी स्किन में खुजली हो सकती है। यही कारण है कि आपको एलर्जी और रैशेस होते हैं।  

4) थकान

जब किडनी काम करना बंद कर देती हैं, तो वे एरिथ्रोप्रोटीन नामक एक बहुत ही महत्वपूर्ण हार्मोन को बंद कर देती हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। लाल रक्त कोशिकाएं ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और पोषण प्रदान करने के लिए शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन और पोषक तत्व की आपूर्ति में सहायता करती हैं। लेकिन किडनी के फेल होने पर लाल रक्त कोशिकाओं का कम उत्पादन होता है, इससे हीमोग्लोबिन के स्तर में गिरावट होने लगती है और एनीमिया का खतरा होता है। एनीमिया की वजह से अत्यधिक थकान होती है।

5) उल्टी

शरीर में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने से आपको मतली और उल्टी हो सकती है। यह एक ऐसा लक्षण है जिसे बहुत ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब