लाइव न्यूज़ :

भयावह सच?, गर्म दिनों की संख्या में 26 प्रतिशत बढ़ोतरी, 43 प्रमुख शहरों के तापमान के आंकड़ों का अध्ययन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 17:25 IST

World Cities: शहरों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले दिनों (बहुत गर्म दिन) की संख्या 31 वर्ष की अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देशहरों में से एक है जहां गर्मी से हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं।2019 की तुलना में 196 दिन ज़्यादा और 1994 की तुलना में 52 प्रतिशत ज़्यादा था।अत्यधिक गर्मी के शीर्ष तीन वर्ष पिछले छह वर्षों में आए हैं, 2024 के बाद 2023 और 2019 का स्थान है।

नई दिल्लीः दुनिया के प्रमुख शहरों में तीन दशक पहले की तुलना में अब हर साल अधिक गर्म दिनों की संख्या औसतन 26 फीसदी अधिक देखने को मिली रही है। मंगलवार को प्रकाशित एक नए अध्ययन से यह जानकारी मिली। ब्रिटेन स्थित ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट’ (आईआईईडी) के शोधकर्ताओं ने 1994 से अब तक 40 सबसे अधिक आबादी वाली राजधानियों सहित 43 प्रमुख शहरों के तापमान के आंकड़ों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि इन शहरों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले दिनों (बहुत गर्म दिन) की संख्या 31 वर्ष की अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी है,

जो 1994 और 2003 के बीच औसतन 1,062 दिन से बढ़कर 2015 और 2024 के बीच 1,335 हो गई। दिल्ली, उन शहरों में से एक है जहां 2013 के बाद से जनसंख्या में कम से कम 50 फीसदी वृद्धि हुई है, और यह उन शहरों में से एक है जहां गर्मी से हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं।

विश्लेषण में आगाह किया गया है कि दिल्ली जैसे शहरों में अनौपचारिक बस्तियों के निवासी खराब आवास और बुनियादी ढांचे के कारण लगातार उच्च तापमान के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं। अध्ययन से पता चलता है कि 2024 में चयनित शहरों में साल भर में सबसे अधिक 1,612 बहुत गर्म दिन दर्ज किए गए। यह 2019 की तुलना में 196 दिन ज़्यादा और 1994 की तुलना में 52 प्रतिशत ज़्यादा था।

अत्यधिक गर्मी के शीर्ष तीन वर्ष पिछले छह वर्षों में आए हैं, 2024 के बाद 2023 और 2019 का स्थान है। एंटानानारिवो (मेडागास्कर), काहिरा (मिस्र), जोहानिसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका), किंशासा (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य), मनीला (फिलीपीन), रोम (इटली), तोक्यो (जापान), वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) और याउंडे (कैमरून) में 2024 में बहुत गर्म दिनों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई।

ब्राज़ील, जो सीओपी30 मेजबानी करेगा, की राजधानी ब्रासीलिया में 1994 और 2003 के बीच केवल तीन दिन तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि पिछले दशक में यह 40 दिन था। अपनी ठंडी जलवायु के लिए प्रसिद्ध साओ पाउलो में 2024 में 120 दिन तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। अध्ययन में पाया गया कि यूरोप में भी तापमान बढ़ रहा है।

रोम, इटली में 35 डिग्री से अधिक तापमान वाले दिनों की सालाना औसत संख्या 1994 और 2003 के बीच 11 थी जो बढ़कर पिछले दशक में 24 हो गई है। मैड्रिड (स्पेन) में लोगों को पहले औसतन 25 ऐसे दिनों का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2015 और 2024 के बीच ऐसे दिनों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। बर्लिन (जर्मनी) में भी बहुत गर्म दिन दर्ज किए गए।

आईआईईडी की शोधकर्ता अन्ना वाल्नीकी ने कहा, "वैश्विक तापमान सरकारों की अपेक्षा से अधिक तेजी से बढ़ रहा है, और निश्चित रूप से उनकी प्रतिक्रिया से भी अधिक तेजी से।" उन्होंने कहा, "अनुकूलन में असफल रहने से लाखों शहरी निवासियों को शहर के तापमान में बढ़ोतरी के कारण बढ़ती हुई असुविधाजनक और यहां तक ​​कि खतरनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।" 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCyclone Ditwah: दक्षिणी भारत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

भारतदिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा का असर, झमाझम बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, भूस्खलन की कोई संभावना नहीं

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

भारतCyclone Ditwah: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सारे एग्जाम पोस्टपोन, उड़ानें रद्द

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत

स्वास्थ्यक्या आपने कभी कुत्ते को कंबल के नीचे, सोफे के पीछे या घर के पिछले हिस्से में खोदे गए गड्ढे में पसंदीदा खाना छुपाते हुए देखा है?, आखिर क्या है वजह