Women's Health Tips: लंबे जीवन के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करें लड़कियां, वैवाहिक जीवन भी बनेगा सुखद

By उस्मान | Published: June 27, 2019 03:51 PM2019-06-27T15:51:12+5:302019-06-27T15:51:12+5:30

Women's Health Tips: महिलाएं आधुनिक युग में एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। ऑफिस के काम या घर परिवार का ख्याल रखते-रखते महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी कर देती है, जिससे वह कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाती है।

Women's Health Tips in Hindi, 5 day to day activity for long lasting and healthy life | Women's Health Tips: लंबे जीवन के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करें लड़कियां, वैवाहिक जीवन भी बनेगा सुखद

Women's Health Tips: लंबे जीवन के लिए ये 5 टिप्स फॉलो करें लड़कियां, वैवाहिक जीवन भी बनेगा सुखद

महिलाएं आधुनिक युग में एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं। ऑफिस के काम या घर परिवार का ख्याल रखते-रखते महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी कर देती है, जिससे वह कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाती है। कामकाजी महिलाओं के लिए एक्सरसाइज और फिटनेस के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम, कम तनाव इत्यादि को अपने जीवन में अपनाकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकती हैं। 

1) ब्रेस्ट कैंसर की जांच
एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं की सबसे बड़ी संख्या है, जो महिलाओं की मौत का एक प्रमुख कारण भी हैं। उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ता रहता है। ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के लिए मैमोग्राम सबसे अच्छा तरीका है। खासकर शुरुआती दौर में इसे कराने से अधिक फायदा होता है। अच्छी खबर यह है कि ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगने पर इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।

2) सर्वाइकल कैंसर
सर्वाइकल कैंसर भी दुनियाभर में महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। सबसे दुखद यह है कि इसके कोई शुरूआती लक्षण और संकेत नहीं हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार हर महिला को 21 साल की उम्र के बाद हर तीन साल में सर्वाइकल कैंसर की जांच करा लेनी चाहिए। 

3) एक्सरसाइज 
महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सपर्ट मानते हैं कि हफ्ते में 2।5 घंटे एक्सरसाइज करने से न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। यह तनाव कम करने और मूड में सुधार करने का सबसे बेहतर तरीका है। इसके अलाव इससे डायबिटीज कंट्रोल करने और हार्ट डिजीज व ऑस्टियोपोरोसिस से बचने में मदद मिलती है।

4) मेंटल हेल्थ में सुधार है जरूरी
आजकल बहुत सी महिलाएं मानसिक विकार, डिप्रेशन, तनाव और चिंता से पीड़ित हैं। काम का बोझ, प्रदूषण, ट्रैफिक और खराब मौसम जैसे कारण इन चीजों को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। इससे आपका निजी और पारिवारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए और खुश रहने के तमाम विकल्पों पर काम करना चाहिए। 

5) हेल्दी डाइट
हेल्दी रहने के लिए बॉडी का पर्याप्त पोषण मिलना बहुत जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर भी कमजोर होने लगता है और बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। एक स्वस्थ जीवन जीने और शरीर को मजबूत रखने के लिए आपको प्रॉपर डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। अपनी चीजों में सभी तरह के पोषक तत्वों वाली चीजों का शामिल करना चाहिए।   

English summary :
Women are playing a big role in the modern era. Keeping the care of the work of the office or the family of the house, women ignore their health, due to which they are vulnerable to many dangerous diseases. It is very difficult for working women to find time for exercises and fitness.


Web Title: Women's Health Tips in Hindi, 5 day to day activity for long lasting and healthy life

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे